फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगेश्वर महादेव के रूप में दिखे बाबा भूतनाथ, यहां जानिए पूरा मामला

Sun, 03 Mar 2019 05:42 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 03 Mar 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Shivratri 2019: Baba Bhootanath seen as Rameshwar Mahadev

बाबा भूतनाथ मंदिर में शिवलिंग पर रंगेश्वर महादेव का रूप उकेरा गया। श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर मथुरा शहर में स्थित है। इसे रंगेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में सावन के प्रत्येक सोमवार में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। महाशिवरात्रि के पर्व पर इस मंदिर में विशेष पूजा की जाती है। यह मंदिर भी कांवडियों के जल चढ़ाने के प्रमुख स्थानों में से एक है।

Shivratri 2019: Baba Bhootanath seen as Rameshwar Mahadev

दरअसल अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से एक माह पूर्व से बाबा भूतनाथ मंदिर में प्राचीन समय से मक्खन चढ़ाने की परंपरा को कायम रखते हुए हर रोज अलग-अलग रूपों का श्रृंगार किया जाता है। हर दिन देवी-देवताओं के अलग-अलग स्वरूप स्वयंभू शिवलिंग पर उकेरे जाते हैं।

Shivratri 2019: Baba Bhootanath seen as Rameshwar Mahadev

छोटी काशी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ मंदिर में एक माह तक स्वयंभू शिवलिंग पर करीब डेढ़ क्विंटल मक्खन श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाया गया है। इस दौरान एक माह तक शिवलिंग पर बाबा के अलग-अलग रूपों को उकेरा गया। इसे देखने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shivratri 2019: Baba Bhootanath seen as Rameshwar Mahadev

आज तारारात्रि को शिवलिंग पर चढ़ाया गए घृत कंबल रूपी मक्खन को निकाल दिया जाएगा। इसके पश्चात मंदिर में महाशिवरात्रि पर चार मार्च सुबह बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दिन भक्त शिव बाबा को अपनी भक्ति का प्रमाण देने के लिए दिनभर व्रत रखते हैं। शिवलिंग पर चढ़ाए गए मक्खन को शिवरात्रि के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद के तौर पर वितरित किया जाता है। 

विज्ञापन
Shivratri 2019: Baba Bhootanath seen as Rameshwar Mahadev

एकादश रुद्र मंदिर मंडी में साप्ताहिक जाप जारी है। यह चार मार्च सुबह 9 बजे तक जारी रहेगा। इसी के चलते शनिवार को एएसपी मंडी पुनीत रघु ने अखंड ज्योति के समक्ष जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके चलते मंदिर में दिनभर भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed