{"_id":"5c7a9027bdec2211a00c905f","slug":"private-bus-accident-in-bilaspur-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गहरी खाई में गिरी निजी बस, 33 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)
Published by: ashok chauhan
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
झंडूता से ज्योरिपतन जा रही निजी बस बरोहा ज्योरिपतन सड़क पर खलसाय के पास शाम छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सड़क से 250 फुट नीचे जाकर गिरी और पेड़ से टकरा कर रुक गई। हादसे में बस में सवार 33 लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता लाया गया।
2 of 7
नौ गंभीर लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार निजी बस झंडूता से ज्योरिपतन जा रही थी लेकिन जैसे ही बस खलसाय के पास पहुंची तो अचानक ही चालक बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा।
3 of 7
इससे बस सड़क से नीचे खाई में उतर गई। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहनों में घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया। बाद में एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बस हादसे में घायल हुए लोगों का कहना है कि सरकारी बस न आने से निजी बस में काफी संख्या में लोग भरे हुए थे। बस ओवरलोड थी। घायलों का कहना है कि बस चालक ने सड़क पर पड़े गड्ढों से जैसे ही बस को बचाना चाहा तो चालक बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे बस हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय विधायक जेआर कटवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम विकास शर्मा और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में जुट गई। हालांकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही खंड चिकित्सा अधिकारी अरविंद टंडन ने अस्पताल में डॉक्टरों को तैनात कर दिया था। स्थानीय लोगों सुभाष चंदेल, शक्ति सिंह, बलकार और संजू ने अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।