फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंजनी महादेव में लगातार बढ़ रहा शिवलिंग का आकार, पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

Tue, 12 Mar 2019 05:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Mar 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
shivling in anjani mahadev manali himachal

बर्फबारी के बाद कुल्लू, मनाली में देश और विदेश से पर्यटक पहुंचना शुरू हो गए हैं। सोलंगनाला में अंजनी महादेव में बना बर्फ का शिवलिंग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

shivling in anjani mahadev manali himachal

यहां झरने से प्राकृतिक शिवलिंग बन गया है। इस शिवलिंग का आकार 35 फीट से अधिक ऊंचा हो गया है। पिछले साल शिवलिंग का आकार 25 फीट तक था।अंजनी महादेव से गिरता झरना बर्फ बनकर शिवलिंग का रूप धारण कर रहा है। 

shivling in anjani mahadev manali himachal

हालांकि इसका आकार फरवरी तक ही बढ़ता था। लेकिन इस बार मार्च महीने में भी तापमान माइनस में रहने से इसके आकार में बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखने के लिए सैलानियों के यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shivling in anjani mahadev manali himachal

मनाली से 25 किलोमीटर दूर सोलंगनाला के पास अंजनी महादेव में यह प्राकृतिक शिवलिंग साढ़े ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर बना है। रिकॉर्ड बर्फबारी से शिवलिंग का आकार दशकों बाद बढ़ा है, जो अप्रैल, मई तक रहेगा। स्थानीय निवासी रूप लाल, शिव, भोला राम, पूर्ण और चंद्र ठाकुर ने कहा कि रोहतांग की तर्ज पर अब अंजनी महादेव भी लोकप्रिय हो रहा है।

विज्ञापन
shivling in anjani mahadev manali himachal

इन दिनों सैकड़ों की संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। शिवलिंग तक पहुंचने के लिए बस और टैक्सी से मनाली पहुंच सकते हैं। मनाली से सोलंगनाला का 15 किलोमीटर सफर टैक्सी से कर सकते हैं। सोलंगनाला से अंजनी महादेव तक पांच किलोमीटर का सफर पैदल या घोड़ों से तय किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed