{"_id":"6ae20c2ae66ad89e8d081a6b","slug":"the-road-from-khaira-to-ogli-will-be-expanded-and-a-bridge-will-be-built-over-the-sutlej-shimla-news-c-19-1-sml1032-811664-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खैरा से ओगली तक सड़क का होगा विस्तार, सतलुज पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खैरा से ओगली तक सड़क का होगा विस्तार, सतलुज पर बनेगा पुल
विज्ञापन
सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ के विकास कार्यों का लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल में हुआ एमओयू
विकास कार्यों को मिलेगी गति : विक्रमादित्य सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत निर्माणाधीन एसजेवीएनएल की सुन्नी बांध परियोजना से प्रभावित क्षेत्र में खैरा से ओगली तक एमडीआर-22 सड़क का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा ओगली और परलोग को जोड़ने के लिए सतलुज नदी पर 152 मीटर स्पैन के पुल का निर्माण होगा। इन दोनों विकास कार्यों पर 72.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की उपस्थिति में बुधवार को राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच 382 मेगावाट क्षमता की सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) योजना के तहत विकास कार्यों के लिए एमओयू साइन किया गया। इन कार्यों पर लगभग 72.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह समझौता किया है। इस मौके पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की आधारभूत संरचना में सुधार होगा और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता दीपक राज चौहान और एसजेवीएनएल के कार्यकारी निदेशक विकास शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत खैरा से ओगली तक एमडीआर-22 सड़क का उन्नयन एवं विस्तारीकरण तथा सतलुज नदी पर ओगली-परलोग में 152 मीटर स्पैन के पुल का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा, आवागमन सुगम बनेगा और स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने एसजेवीएनएल एवं संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक भी की। इसमें उन्होंने जल शक्ति विभाग के सुन्नी मंडल से जुड़े मुद्दों और परियोजना प्राधिकरणों से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और लंबित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन, अतिरिक्त सचिव शिल्पी बेक्टा, उपमंडलाधिकारी सुन्नी राजेश वर्मा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एसपी जगोता तथा लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग एवं एसजेवीएनएल के अधिकारी मौजूद रहे।