फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में निर्मित 13 दवाओं के सैंपल फेल, यहां देखें पूरी सूची

Tue, 12 Mar 2019 04:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Mar 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Samples of 13 medicines made in solan Himachal failed
sample test fail

फार्मा हब के रूप में उभरे और 35 फीसदी दवाओं का एशिया में निर्यात करने वाले हिमाचल प्रदेश के उद्योगों की निर्मित दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। 

Samples of 13 medicines made in solan Himachal failed
medicine

हर बार केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से जारी किए जाने वाले ड्रग अलर्ट में हिमाचल की दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। बीते वर्ष हिमाचल की 100 से अधिक दवाओं के सैंपल फेल हो चुके हैं। 

Samples of 13 medicines made in solan Himachal failed
डेमो

इस वर्ष दो माह में 27 दवाएं गुणवत्ता में खरी नहीं उतरी हैं। फरवरी माह में 37 फेल हुए सैंपलों में हिमाचल के उद्योगों की 13 दवाएं हैं। इनमें औद्योगिक हब बीबीएन की 9, सिरमौर की 3 और कांगड़ा की 1 दवा शामिल है। जनवरी माह में देश भर में 45 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें हिमाचल की 14 दवा शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samples of 13 medicines made in solan Himachal failed
Medicine

फेल हुए सैंपलों में ओरिसन फार्मा काला अंब की सेफपोडोक्साईम, सैलस फार्मा हररायपुर बद्दी की सेफेजिम एंड लैक्टिक एसिड बैसिलस, थियोन फार्मा सैणीमाजरा नालागढ़ का सेफटरीजोन एंड टैजोबेक्टम इंजेशन, ग्रेक्यूर फार्मा बेलीदयोड़ नालागढ़ की इसोपेन-20, इंडस्विफट लिमिटेड मलकूमाजरा नालागढ़ का एजिटेक इंजेक्शन शामिल है।

विज्ञापन
Samples of 13 medicines made in solan Himachal failed

इसके साथ ही जैकसन  लैबोरेटरी संसारपुर टैरेस कांगड़ा का कैटोरोलेक ट्रॉमेथाईन इंजेक्शन, फ्रेसेनियस काबी ऑनकोलॉजी इंडस्ट्रियल एरिया बद्दी का लियोकोवोरिन कैल्शियम इंजेक्शन, इनरिको फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी बद्दी की लैटरोजोल, सिंबोसिस फार्मास्यूटिकल काला अंब की डॉक्सीसाइकलिन एंड लैक्टिक एसिड बैसिलस के सैंपल भी फेल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed