फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shimla Summer Festival: पुलिस बैंड और लोक कलाकारों ने बांधा समा, विद्यार्थियों ने भी दी शानदार प्रस्तुति

Thu, 01 Jun 2023 10:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 10:43 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव गुरुवार को शुरू हो गया। पहले दिन हिमाचली कलाकारों ने रिज और मॉलरोड पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Shimla Summer Festival: Himachal Police Band and folk artists tied the knot, school students also gave a spect
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव गुरुवार को शुरू हो गया। पहले दिन हिमाचली कलाकारों ने रिज और मॉलरोड पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान पर्यटकों ने पारंपरिक पहाड़ी गानों का लुत्फ उठाया। शाम 4:00 बजे के बाद कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुति के साथ हुई। इसमें ऑकलैंड हाउस स्कूल कन्या की आठ छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य की अलबेला सजन आयो रे गाने पर प्रस्तुति दी। राजकीय कन्या विद्यालय पोर्टमोर की छात्राओं ने माला रे माला रे, सुरमणिये हो मेरी सुरमणिये गाने पर पहाड़ी नाटी डाली।



क्रिसेंट पब्लिक स्कूल टुटू की छात्राओं ने कश्मीरी लोक नृत्य किया। डीएवी महात्मा आनंद पब्लिक स्कूल टुटू ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा पांच से छह बजे तक आडिशन में चयनित कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। तारा हॉल स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा साक्षी शर्मा ने सेमी क्लासिकल, बन ठन चली और मेरे हिकडु़ए ..गाने पर मनमोहक नृत्य किया। दयानंद स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा आराध्य करीर ने नैनों वाले ने छेड़ा मन का प्याला गाने पर डांस किया। 

Shimla Summer Festival: Himachal Police Band and folk artists tied the knot, school students also gave a spect
Shimla Summer Festival - फोटो : संवाद

सिरमौर के युगम राणा ने वो लम्हे वो बातें गाना गाया। सोशल मिडिया पर कॉमेडियन विकास ठाकुर के नाम से जानने वाले हास्य कलाकार ने पहाड़ी और हिंदी में प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विकास ठाकुर मूल रूप से ठियोग के रहने वाले हैं। वहीं नीशा चंदेल ने लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

Shimla Summer Festival: Himachal Police Band and folk artists tied the knot, school students also gave a spect
नृत्य प्रस्तुति। - फोटो : संवाद

 शाम छह से सात बजे के बीच करीब छह चयनित कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इसमें हिमांशी, हर्षा, कौशवी ने समूह नृत्य और ममता म्यूजिकल ग्रुप सहित अन्य ने अपनी प्रस्तुति दी। इसमें कुल्लू के मशहूर गायक गोपाल शर्मा ने अपने गानों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shimla Summer Festival: Himachal Police Band and folk artists tied the knot, school students also gave a spect
नाटी डांस। - फोटो : संवाद

इस दौरान मिलना केरिगे झुरिए ठंडे पानी रे नाला हो और शेला लगा तेरे कांबले पहाड़ी गानों पर दर्शक खूब झूमे। जुब्बल के जाने-माने लोक गायक लोकेंद्र चौहान ने अपने लोग गीत इंदूबिंदू, ओ सरला और धोखा पहाड़ी गानों की शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Shimla Summer Festival: Himachal Police Band and folk artists tied the knot, school students also gave a spect
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल - फोटो : संवाद

वहीं, शिमला ग्रीष्मोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पहली संध्या पर हिमाचल पुलिस बैंड ‘द हारमनी ऑफ पाइन ने शानदार प्रस्तुति दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed