फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SFI ने तोड़ी धारा 144, पुलिस ने जबरन उठाकर पहुंचाया थाने

Sat, 07 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 07 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
sfi protest at scandal point shimla
एसएफआई - फोटो : अमर उजाला

मांगों को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे एसएफआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्कैंडल प्वाइंट पर धरना प्रदर्शन कर दिया। धारा 144 के उल्लंघन पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जबरन उठा लिया। गाड़ियों में भरकर बीसीएस थाने पहुंचाया। करीब 100 कार्यकर्ताओं में से 25 छात्राएं थीं।

sfi protest at scandal point shimla
एसएफआई - फोटो : अमर उजाला

धरने प्रदर्शन के लिए वर्जित क्षेत्र स्कैंडल प्वाइंट पर करीब चार बजे अलग-अलग रास्तों से एचपीयू से कार्यकर्ता पहुंच गए और धरना प्रदर्शन, नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस को अपने इस प्रदर्शन की प्लानिंग की भनक तक नहीं लगने दी। करीब 25 से तीस मिनट तक कार्यकर्ताओं ने स्कैंडल प्वाइंट पर धरना दिया और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

sfi protest at scandal point shimla
एसएफआई - फोटो : अमर उजाला

छात्र नेताओं ने सभा को भी संबोधित किया। पुलिस को प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को जबरन उठाने के लिए जवानों की व्यवस्था करने में समय लग गया। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को जबरन उठा कर गाड़ियों में भर कर बीसीएस महिला थाने पहुंचाया गया। कार्यकर्ताओं को उठाने के लिए वर्दी और सादे कपड़ों में भी पुलिस जवान लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sfi protest at scandal point shimla
एसएफआई - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन में एसएफआई राज्य अध्यक्ष विवेक राणा, विवि इकाई अध्यक्ष नोवल और सचिव विपिन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 31 दिनों से विवि में आम छात्रों की समस्याओं और मांगों को मनवाने के लिए क्रमिक अनशन चल रहा है। विवि के कुलपति और प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है। सरकार भी कोई ध्यान नहीं दे रही है।

विज्ञापन
sfi protest at scandal point shimla
एसएफआई - फोटो : अमर उजाला

बीते रोज एक कार्यकर्ता बेसुध हुआ। विवि का कोई अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा। इससे जाहिर है कि प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन छात्रों की मांगों पर गंभीर नहीं है। मजबूरन उन्हें आंदोलन का ही रास्ता अपनाना पड़ रहा है। एसपी शिमला डीडब्ल्यूडी नेगी ने कहा कि धारा-144 का उल्लंघन किए जाने के आरोप में कार्रवाई किए जाने को लेकर आगाह कर प्रदर्शन समाप्त करने का मौका दिया गया। जब वे नहीं हटे तो जबरन उन्हें गाड़ियों में उठा कर महिला थाना बीसीएस ले जाया गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed