फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण अग्निकांड में सात घर जलकर राख, करोड़ों रुपए का नुकसान, देखिए तस्वीरें

Fri, 13 Oct 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुब्बल(रोहड़ू)
ब्यूरो/अमर उजाला, जुब्बल(रोहड़ू) Updated Fri, 13 Oct 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
seven house on fire at jubbal in shimla distt

हिमाचल के जुब्‍बल में भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। आग लगने से यहां कई परिवारों के आशियाने उजड़ गए है। दरअसल जुब्बल तहसील की मांदल पंचायत के पुजारली गांव में वीरवार दोपहर आगजनी की घटना हुई। घटना में सात मकान आग की भेंट चढ़े हैं। हादसे का शुरूआती कारण बिजली का शार्ट सर्कट माना जा रहा है। 

seven house on fire at jubbal in shimla distt

हालांकि आग किसके घर से फैली इसकी पुख्ता जानकारी अभी नहीं है। घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। राजस्व विभाग नुकसान का आंकलन करने में जुटा हुआ है। आगजनी की घटना दोपहर करीब सवा दो बजे हुई। उसे अधिकांश ग्रामीण अपने अपने बागीचों व खेतों में  काम पर गए हुए थे। 

seven house on fire at jubbal in shimla distt

कुछ ग्रामीण अपने कार्यों से घर से बाहर थे। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने घरों से अचानक धुंआ उठता देखा। घरों से आग की लपटों को उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के ग्रामीण भी बचाव के लिए दोड़कर मौके पर पहुंचे। सभी ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास तो किए। लेकिन देखते ही देखते लकड़ी से बने मकानों में आग तेजी से फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
seven house on fire at jubbal in shimla distt

ग्रामीणों ने घरों में रखे अपने सामान को बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन आग की लपटे इतनी भयानक थी कि घरों का सामान नहीं बचाया जा सका। पांच बजे तक दस मकान आग में जलकर खाक हो चुके थे। कुछ मकान गांव से दुरी पर थे। जिस कारण आग की लपटे उन मकानों तक नहीं पहुंच सकी।

इनके आशियाने उजड़े
ग्रामीणों ने मिलकर आग को अन्य मकानों में फैलने से रोका। रोशन लाल शर्मा, बिशन लाल, बाल किशन शर्मा, जय किशन शर्मा, सरिता शर्मा, बृज लाल शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, मुकेश शर्मा, चमन शर्मा, हरि लाल शर्मा, नीलम शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, ज्ञानी शर्मा और ठाकुर दास शर्माप्रभावित परिवारों को दस दस हजार रुपये फौरी राहत, एक एक कंबल व तिरपाल प्रशासन की ओर से फौरी राहत दी गई है। 

विज्ञापन
seven house on fire at jubbal in shimla distt

एसडीएम रोहड़ू धनश्याम दास शर्मा ने बताया कि छह प्रभावित परिवारों की सूची बन चुकी है। अन्य परिवारों की पंचायत रिकार्ड के अनुसार सूची बनाई जा रही है। आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को मौके पर जाकर फौरी राहत दे दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed