{"_id":"5c642232bdec227378302f9e","slug":"samples-of-these-14-made-in-himachal-medicines-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बनी इन 14 दवाइयों के सैंपल फेल, यहां देखिए पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बनी इन 14 दवाइयों के सैंपल फेल, यहां देखिए पूरी सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश के उद्योगों में निर्मित होने वाली दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। बीते साल हिमाचल के उद्योगों की निर्मित 100 से अधिक दवाइयों के सैंपल फेल हुए थे। इस साल 14 दवाएं मानकों पर सही नहीं उतरी हैं।
2 of 6
ताजा ड्रग अलर्ट में जनवरी में लिए सैंपलों में देश की 45 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें हिमाचल की 14 दवाएं शामिल हैं। 45 फीसदी दवा निर्माण का तमगा हासिल करने वाले प्रदेश के लिए दवाओं के सैंपल फेल होने से कई सवाल खड़े होते हैं।
3 of 6
प्रदेश में करीब 750 फार्मा उद्योग हैं। इनमें कई उद्योगों में निर्मित दवाओं पर सवाल उठते रहे हैं। सीडीएससीओ की ओर से हर माह दिए जाने वाले ड्रग अलर्ट के बाद विभाग हरकत में आता है और सैंपल फेल होने वाली दवाओं का बैच मार्केट से उठा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ये दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतरीं
वैलक्योर रेमैडीज नाहन रोड मोगीनंद की इन्वऑक्स 625, कान्हा बायोजेनेटिक प्लॉट नंबर-1 फेज एक झाड़माजरी की निक्वाइंड 5, एरिओन हेल्थ केयर किशनपुरा बद्दी की ऑफलोसेसिन, एएनजी लाइफ साइंस इंडिया लिमिटेड किशनपुरा की सी. फ्यूरो 750, टोक्यू फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड झाड़माजरी की टोर्डेक्स, कोरोना रेमैडीज प्राइवेट लिमिटेड जटोली सोलन की सीओआर -3, अल्ट्राटेक फार्मास्युटिकल टिपरा बरोटीवाला की हाइड्रोकोरटिसोन, स्कॉट इडिल फार्मा झाड़माजरी की एमोक्सीलिन एंड पोटाशियम क्लावूलनेट दवा शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
साइटेक मेडीकेयर प्राइवेट त्रिलोकपुर की एमोक्सीलिन एंड पोटाशियम, क्लावूलनेट, एकमे फार्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड नालागढ़ की डोपेरिडोन, वीआईपी. फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड मानपुरा की स्टोमकूल डीएसआर, अलाइव हेल्थ केयर बद्दी की डोकॉक्स एलबी, एक्मे जेनेरिक्स दवनी नालागढ़ की थाइरोक्सिन सोडियम और समर्थ लाइफ साइंस यूनिट टू इंडस्ट्रियल एरिया लोदीमाजरा बद्दी की टैक्सोप्लान दवा शामिल हैं। ये दवाएं दर्द, शुगर, एंटी एलर्जी, मल्टी विटामिन, उल्टी, गैस और पेट दर्द के लिए प्रयोग में लाई जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।