फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचलः भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदला मौसम

Thu, 14 Feb 2019 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Feb 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Himachal weather report Heavy snowfall Rain Hailstorm alert on 14th February

हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश-ओलावृष्टि और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है।

Himachal weather report Heavy snowfall Rain Hailstorm alert on 14th February

पूरे प्रदेश में 19 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल छाये रहे। हालांकि तापमान में कमी दर्ज नहीं हुई। चंबा जिले में बर्फबारी के दो सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी में हालात सामान्य नहीं हो पाएं हैं। कबायली क्षेत्रों में अत्यधिक बर्फबारी के चलते ये क्षेत्र देश-दुनिया से पूरी तरह से कटे हुए हैं।

Himachal weather report Heavy snowfall Rain Hailstorm alert on 14th February

क्षेत्र में अभी भी 766 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं। इसके अलावा दो दर्जन के करीब सड़कें भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं। मंगलवार रात को कोठी, मनाली, सराहन और भावानगर में हल्की बारिश और उदयपुर व कल्पा में हल्की बर्फबारी रिकार्ड हुई। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather report Heavy snowfall Rain Hailstorm alert on 14th February

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार की रात इस साल में अभी तक सबसे गर्म रात रिकार्ड हुई है। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 8.5, सुंदरनगर में 8.7, धर्मशाला में 4.8, ऊना में 8.3, नाहन में 5.1, कांगड़ा-बिलासपुर में 9.0, सोलन में 6.5, मनाली में 2.6, हमीरपुर में 8.8, चंबा में 7.9, केलांग में माइनस 7.0 और कल्पा में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed