धूमधाम से हुई सलमान की बहन की शादी, देखिए तस्वीरें
अभिनेता सलमान खान की बहन की शादी हिमाचली गबरू आयुष शर्मा के साथ धूमधाम से हो गई।
धूमधाम से हुई सलमान की बहन की शादी, देखिए तस्वीरें
हिमाचल के ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष शर्मा की
बारात निजामों के शहर हैदराबाद में धूमधाम से निकली। यहां शाम साढ़े पांच
बजे बारात होटल के लिए रवाना हुई।
धूमधाम से हुई सलमान की बहन की शादी, देखिए तस्वीरें
अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता को ब्याहने निकले हिमाचली गबरू आयुष के पगड़ीधारी बारातियों का स्वागत सेवन स्टार होटल ताज फलकनुमा में खान परिवार के सदस्यों सलीम खान, अरबाज खान, सलमान खान, सुहेल खान, आमिर खान के अलावा फिल्म जगत की कई हस्तियों ने किया।
धूमधाम से हुई सलमान की बहन की शादी, देखिए तस्वीरें
बारात में आयुष के पिता अनिल शर्मा और दादा पं. सुखराम, बड़े भाई आश्रय शर्मा, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के अलावा पं. सुखराम परिवार के नजदीकी रिश्तेदार शामिल थे।
धूमधाम से हुई सलमान की बहन की शादी, देखिए तस्वीरें
शादी समारोह में धूमधाम के साथ सारी रस्में पूरी की गई। पूरा खान परिवार इस दौरान मौजूद रहा। खुद सलमान खान ने आगे बढ़कर सारी रस्में पूरी करवाईं।