मनाली में ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग के दौरान हजारों की संख्या में आए फैंस से बचने के लिए सलमान ने अनोखा तोड़ निकाला। पहले तो लोगों को इसका एहसास नहीं हुआ लेकिन शूटिंग सेट पर देखा तो सभी दंग रह गए।
फैंस से बचने के लिए सलमान ने निकाला अनोखा तोड़, सब हुए हैरान
इन दिनों बजरंगी भाईजान सलमान खान के मनाली पहुंचने की खबरों के बीच शूटिंग स्थल पर भारी जमावड़ा लगने लगा है। आलम यह है कि फैंस की सीटियों और शोरगुल के बीच शूटिंग को भी बाधा पहुंचने लगी है।
बताया जा रहा है कि सलमान 15 दिन के भीतर मनाली में शूटिंग पूरा करना चाहते हैं। इसके बाद वह बिग बॉस के लिए वापस मुंबई लौट जाएंगे। इसीलिए इन दिनों सिर्फ सलमान पर ही फिल्म के सारे सीन फिल्माए जा रहे हैं। लेकिन उनके प्रशंसक भारी तादाद में यहां पहुंच रहे हैं।
शूटिंग बिना किसी रुकावट समय से पूरी हो, इसके लिए सलमान ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। सलमान स्वयं सेट पर बने ग्रीन रूम में जाकर सीन की रिहर्सल कर रहे हैं, जबकि अपने डुप्लीकेट को जनता के बीच भेजकर वे ऑटोग्राफ दे रहे हैं।
फोटो खिंचवा कर सेट से भीड़ को कम करने के काम में लगा रहे हैं। असली और नकली सलमान का खुलासा दरअसल उस वक्त हुआ जब दोपहर एक बजे नग्गर की ओर निकल रहे सलमान खान पतलीकूहल में बीडीओ ऑफिस के समीप जाम में फंस गए।