फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैलानियों के लिए खुशखबरी, खुल गया रोहतांग, नजारे देख झूम उठेंगे

Wed, 24 May 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/मनाली Updated Wed, 24 May 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
Rohtang Pass Opened for tourists from Wednesday.

सैलानियों के लिए खुशखबरी आ गई है। आखिरकार रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यहां अभी भी 3 फीट से ज्यादा बर्फ जमी है। बुधवार से रोहतांग को सैलानियों के लिए खोला जा रहा है।

Rohtang Pass Opened for tourists from Wednesday.

सैलानी अब परमिट लेकर बर्फ से लकदक दर्रे में मौज-मस्ती कर सकेंगे। इन दिनों रोहतांग पर करीब 3 फीट से ज्यादा बर्फ है। रोहतांग के खुलने की सूचना से पहले ही यहां सैलानियों का पह़ुंचना शुरू हो गया है। अगले कुछ दिन ही सैलानी यहां आकर मौज मस्ती कर पाएंगे। आगे जानें कैसे मिलेगा परमिट-

Rohtang Pass Opened for tourists from Wednesday.

रोहतांग के लिए एक दिन के परमिट पर रोजाना 1200 वाहन ही जा सकेंगे। 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहनों को पहले आओ, पहले पाओ आधार पर परमिट मिलेगा। परमिट ऑनलाइन ही मिलेंगे। इसे पर्यटक या टैक्सी ऑपरेटर कोई भी ले  सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtang Pass Opened for tourists from Wednesday.
अभी तक सैलानी मढ़ी तक ही जा रहे थे। अब बर्फबारी से दर्रा बंद होने तक सैलानी रोहतांग जा सकेंगे। मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को और सरल बनाया गया है। आगे जानिए कितनी है परमिट फीस-
विज्ञापन
Rohtang Pass Opened for tourists from Wednesday.

परमिट फीस 500 रुपये है। छोटे वाहनों से 50 रुपये और बस या बड़े वाहनों से 100 व्यस्तता (कंजेशन) शुल्क लिया जाएगा। मनाली से वाया रोहतांग केलांग-लेह जाने वाले वाहन बिना परमिट जा सकेंगे। उनसे सिर्फ कंजेशन शुल्क ही वसूला जाएगा। लाहौल-स्पीति और पांगी के स्थायी निवासियों को कंजेशन शुल्क की भी छूट रहेगी, लेकिन वे रोहतांग में नहीं रुक पाएंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed