देशी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा की दोनों तरफ से बहाली का कार्य चल रहा है। दर्रा से करीब 2100 मीटर बर्फ काटने का कार्य बचा है। मौसम ठीक रहा तो 5 जून शाम तक 13050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा बहाल हो सकता है। बीआरओ के अधिकारियों और जवानों का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो दो दिन में सोमवार शाम तक रोहतांग खुल जाएगा। लाहौल की ओर से सीमा सड़क संगठन 94 के जवान रोहतांग दर्रा को खोलने में माइनस तापमान में भी पसीना बहा रहे हैं।
Rohtang Pass: माइनस तापमान में बर्फ की 12 फीट ऊंची दीवारों को काटकर बहाल हो रहा रोहतांग दर्रा, देखें तस्वीरें
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Jun 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन