फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्तों के साथ कार में घूमने निकला था विशाल, रास्ते में मिली बेहद दर्दनाक मौत

Thu, 05 Jul 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Thu, 05 Jul 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Rock Falls on car man killed in Mandi Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुदंरनगर के धारली के सौल में कार पर पत्थर गिरकर मरने वाले की शिनाख्त पुलिस ने विशाल के रूप में की है। वह जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद तकनीकी संस्थान में दाखिला लेने के लिए प्रयास कर रहा था। वहीं, अन्य दोनों घायलों की पहचान शशी कुमार (25) पुत्र श्यामू राम और सदा राम (35) पुत्र रामजीतू निवासी खुराहल के रूप में हुई है।

Rock Falls on car man killed in Mandi Himachal Pradesh

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शशी कुमार अपने साथी रामजीतू निवासी खुराहल के साथ जा रहा था। शाम को विशाल (17) पुत्र श्रवण कुमार निवासी सौल भी घूमने के इरादे से दोनों के साथ हो लिया लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

Rock Falls on car man killed in Mandi Himachal Pradesh

धारली से सौल की तरफ रात आठ बजे के करीब कुछ ही दूरी पर चलती कार पर बरसात के चलते हुए भू-कटाव के कारण एक बड़ा पत्थर और मलबा आ गिरा। इसके कारण कार में चालक के साथ आगे बैठे विशाल की मौके पर ही मौत ही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rock Falls on car man killed in Mandi Himachal Pradesh

उसने हाल ही में जमा दो की परीक्षा पास की थी और वह आगे कॉलेज या तकनीकी कोर्स में दाखिले के लिए प्रयासरत था। हादसे में कार में सवार शशी कुमार और सदा राम भी घायल हो गए। 

विज्ञापन
Rock Falls on car man killed in Mandi Himachal Pradesh

उन्हें उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर रात करीब 12 बजे मृतक विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को उसका शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया प्रशासन की ओर से धारली हादसे में मारे गए युवक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में दस हजार रुपये की प्रदान की जा रही है। वहीं प्रदेश के चंबा जिले के होली-भरमौर मार्ग पर खड़ामुख के पास चट्टानें गिरने से रोड बंद हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed