फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में नर्सों की भर्ती को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पहली बार हुई ये व्यवस्था

Sat, 17 Nov 2018 10:25 AM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of nurses for first time on batch basis in Himachal
हिमाचल में पहली बार नर्सों की बैच वाइज आधार पर भर्ती होगी। प्रदेश सरकार में नर्सों के 714 पदों को कमीशन और बैचवाइज से भरने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार नर्सों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन करने जा रही है।
Recruitment of nurses for first time on batch basis in Himachal
- फोटो : amar ujala

स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई फाइल को कार्मिक विभाग ने मंजूरी दे दी है। अब इसे वित्त विभाग को भेजा गया है। इसके बाद इसे विधि विभाग और लोक सेवा आयोग को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। हिमाचल में अब तक नर्सों की भर्तियां कमीशन के तहत हुई हैं। 

Recruitment of nurses for first time on batch basis in Himachal

लोक सेवा आयोग से मंजूरी मिलने के बाद यह पहला मौका होगा, जब हिमाचल में नर्सों की भर्तियां बैच वाइज और 10 फीसदी प्रमोशन कोटे से भरी जाएंगी। कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग में 714 स्टाफ नर्सों के पदों को भरने को मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि इन पदों को पहले कमीशन से भरा जाना था, लेकिन सरकार ने तय किया कि इन भर्तियों को कमीशन के साथ-साथ बैचवाइज भी भरा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Recruitment of nurses for first time on batch basis in Himachal

इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने फाइल को आगे बढ़ाया है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बताया कि नर्सों की भर्ती बैचवाइज और कमीशन से भरने के लिए नियमों में संशोधन किया जा रहा है। सरकारी स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Recruitment of nurses for first time on batch basis in Himachal

लोक सेवा आयोग से नियमों और संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद यह फाइल उसी चैनल से सरकार को जाएगी, जिस चैनल से यह फाइल संशोधन के लिए लोक सेवा आयोग को आई थी। तृतीय श्रेणी के पद भरने के कारण इस मामले को कैबिनेट में नहीं ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री से मंजूरी लेने के बाद नियमों में संशोधन किया जा सकेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed