फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश की फुहारों ने दिलाई गर्मी से राहत, ओलावृष्टि की चेतावनी

Wed, 04 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
rainfall in shimla, temprature down, live photos.
आ‌खिरकार बारिश की फुहारें लोगों के ‌लिए राहत लेकर आईं। शिमला समेत कई इलाकों में हुई बारिश ने झुलसा रही गर्मी से राहत दी है। शिमला में मौसम सुहाना हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

आ‌खिरकार बारिश की फुहारें लोगों के ‌लिए राहत लेकर आईं। शिमला समेत कई इलाकों में हुई बारिश ने झुलसा रही गर्मी से राहत दी है। शिमला में मौसम सुहाना हो गया है।

rainfall in shimla, temprature down, live photos.
शिमला में दोपहर बाद बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज बारिश हुई। सोमवार को यहां पारा 28 डिग्री से उपर चला गया था मगर अब बारिश होने से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। - फोटो : अमर उजाला

शिमला में दोपहर बाद बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज बारिश हुई। सोमवार को यहां पारा 28 डिग्री से उपर चला गया था मगर मंगलवार को हिमाचल के पारे में दो से सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। चिलचिलाती गर्मी से झुलस रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।

rainfall in shimla, temprature down, live photos.
राजधानी में तेज हवाओं के साथ काफी देर तक बारिश की फुहारें जारी रहीं। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है। स्कूली बच्चों के साथ बाकी लोगों ने गर्मी से राहत ली। हल्की बारिश के बाद यहां का मौसम सुहावना बन गया है। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में तेज हवाओं के साथ काफी देर तक बारिश की फुहारें जारी रहीं। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है। स्कूली बच्चों के साथ बाकी लोगों ने गर्मी से राहत ली। हल्की बारिश के बाद यहां का मौसम सुहावना बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rainfall in shimla, temprature down, live photos.
बारिश के चलते शिमला के आसपास के जंगलों में लगी आग फिलहाल बुझ गई है। तारादेवी के अलावा बाकी जगहों पर लगी आग पर बारिश के कारण काबू पाने में आसानी हुई है। - फोटो : अमर उजाला

बारिश के चलते शिमला के आसपास के जंगलों में लगी आग फिलहाल बुझ गई है। तारादेवी के अलावा बाकी जगहों पर लगी आग पर बारिश के कारण काबू पाने में आसानी हुई है। शिमला का अधिकतम पारा 24, सुंदरनगर का 32.9, धर्मशाला का 29.2, नाहन का 33 और भुंतर का पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
rainfall in shimla, temprature down, live photos.
मंडी में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ऊना के चिंतपूर्णी में बारिश की हल्की फुहारों ने गर्मी से राहत दी। पिछले तीन दिन से ऊना का तापमान 42 डिग्री से अधिक बना हुआ था मगर अब गर्मी से राहत मिली है। यहां बंगाणा में रामगढ़ धार के जंगल पिछले तीन दिन से सुलग रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

मंडी में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ऊना के चिंतपूर्णी में बारिश की हल्की फुहारों ने गर्मी से राहत दी। पिछले तीन दिन से ऊना का तापमान 42 डिग्री से अधिक बना हुआ था मगर अब गर्मी से राहत मिली है। यहां बंगाणा में रामगढ़ धार के जंगल पिछले तीन दिन से सुलग रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed