अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल में बाहरी राज्यों से खाद्य सामग्री बेचने को बुलाए गए कारोबारियों की ओर से परोसी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
शिमला फूड फेस्टिवल: देख लीजिए, ऐसे हाथों से परोसे जा हैं व्यंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिवल में लोगों को व्यंजन परोसने वाले कर्मचारी गंदे हाथों से ही काम में लगे हैं। बिना हाथ धोए ही ये व्यंजन बना रहे हैं और परोस रहे हैं।
इन स्टॉल के लिए इस बार चुनी गई जगह पर भी शहर के लोग आपत्ति जता रहे हैं। ऐतिहासिक माल रोड पर बने रोटरी टाउन हाल के टैरेस पर लगाए गए खाद्य सामग्री, चाट पापड़ी आदि के स्टॉल लगाए जाने से एक ओर जहां मालरोड की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है।
वहीं इससे सीधे तौर पर शहर के ऐसी सामग्री बेचने वाले कारोबारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। शिमला व्यापार मंडल ने नगर निगम कमिश्नर को बाकायदा यहां परोसी जा रही सामग्री और इसे परोसने और बनाने की प्रक्रिया से संबंधित सामग्री में नजर आए खोट की फोटो सहित शिकायत की है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सहित धर्मपाल पूरी, नितिन सोहल, सर्वजीत सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि माल रोड पर इन स्टॉल के लगाए जाने से माल रोड की सुंदरता पर असर पड़ रहा है, वहीं यहां पर बेचे जा रहे सामान से सीधे तौर पर साल भर पर्यटन सीजन का इंतजार करने वाले खाद्य सामग्री बेचने वाले कारोबारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।