फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Pulwama: मां के दूध के लिए बिलखता रहा शहीद तिलक का 22 दिन का लाल

Sat, 16 Feb 2019 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर मनजीत कौंडल, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
मनजीत कौंडल, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Feb 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Pulwama terrorist attack CRPF Jawan Martyr Tilak Raj son story

तिलक राज की शहादत की सूचना के बाद में गमगीन पूरा परिवार रोता-बिलखता रहा। शहीद की पत्नी सावित्री देवी, मां विमला देवी और पिता लायक राम पूरा दिन बेसुध से रहे। पत्नी सावित्री देवी कमरे में सुध-बुध खोए बेड पर पड़ी थी।

Pulwama terrorist attack CRPF Jawan Martyr Tilak Raj son story

रिश्तेदार उसे संभाल रहे थे। शहीद तिलक राज के 22 दिन के बेटे विवान को रिश्तेदारों ने बेड के पास झूले में सुलाया था। घर में जहां शहादत के गम का विलाप था, वहीं 22 दिन का मासूम मां के दूध के लिए रो रहा था। पति की शहादत के गम में डूबी मां मासूम के रोने से बेखबर थी। रिश्तेदार मां और मासूम को चुप कराने की कोशिश कर रहे थे।

Pulwama terrorist attack CRPF Jawan Martyr Tilak Raj son story

शहीद का बड़ा बेटा वरुण (3) मासूम आंखों से विलाप सुन रहा था। अभी पापा बोलना सीख रहे वरुण को पता ही नहीं चल रहा था कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। वरुण को कभी उसके चाचा और कभी दादा अपनी गोद में उठाकर अपनी आंखों से बाहर आने को आतुर आंसुओं के सैलाब को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama terrorist attack CRPF Jawan Martyr Tilak Raj son story

तिलक राज ने मौत से 6 घंटे पहले वीरवार सुबह सवा 9 बजे अपनी पत्नी सावित्री देवी को फोन किया था। तिलक राज ने सावित्री से कहा था कि जम्मू से श्रीनगर के लिए उनकी कानवाई चल पड़ी है। 

विज्ञापन
Pulwama terrorist attack CRPF Jawan Martyr Tilak Raj son story

तिलक राज ने पत्नी से कहा था कि तुम दोनों बच्चों और माता पिता का ख्याल रखना। मैं श्रीनगर जा रहा हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed