फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंडी शिवरात्रि में पुलवामा हमले को लेकर दिखेगा आक्रोश, शाही जलेब में शामिल होंगे पूर्व सैनिक

Sat, 02 Mar 2019 01:46 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Sat, 02 Mar 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
pulwama terror attack, ex-serviceman will join shahi jaleb in mandi shivratri mahotsav

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार निकलने वाली जलेब बहुत ही आकर्षक होने वाली है। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर शिवरात्रि महोत्सव पूर्व सैनिक में आक्रोश देखने को मिलेगा। जलेब में पहली बार पूर्व सैनिकों की एक टुकड़ी अपनी वर्दी में शामिल हो रही है, वहीं जिले की कई नाटियों से जलेब की शोभा बढ़ने वाली है।

pulwama terror attack, ex-serviceman will join shahi jaleb in mandi shivratri mahotsav

इसमें सराज, चौहार और तुंगल नाटियों को शामिल किया गया है। सांस्कृतिक दल विभिन्न पोशाकों में नाचते गाते चलेंगे। इस बार मेले की थीम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ है। इसलिए जलेब में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का रथ भी चलेगा, जो सभी को बेटियों के संरक्षण के लिए जागरूक करेगा।

pulwama terror attack, ex-serviceman will join shahi jaleb in mandi shivratri mahotsav

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांच मार्च को राज देवता माधोराय की भव्य जलेब की अगवाई करने के बाद शाम तीन बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी  दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama terror attack, ex-serviceman will join shahi jaleb in mandi shivratri mahotsav

11 मार्च को शिवरात्रि महोत्सव का समापन हो जाएगा। इस दिन अंतिम जलेब की अगवाई राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। यह जलेब शाम दो बजे निकाली जाएगी। यह भी पहली जलेब की भांति ही भव्य होगी। वहीं राजदेवता माधोराय की वापसी भी उसी शान से होगी, जिस शान से शाही जलेब निकलेगी। 

विज्ञापन
pulwama terror attack, ex-serviceman will join shahi jaleb in mandi shivratri mahotsav

सांस्कृतिक संध्याओं में बॉलीवुड के गायक जुबिन नौटियाल और हिमाचली गायक इंद्रजीत मुख्य आकर्षण रहेंगे। इस बार मात्र चार ही संध्याएं आयोजित होंगी। इसमें 5 मार्च को जुबिन नौटियाल और इंद्रजीत प्रस्तुति देंगे। 8 मार्च को एक शाम सैनिक शौर्य के नाम और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 9 मार्च को पंजाबी गायिका सुनंदा और हिमाचली गायक हेमंत शर्मा धूम मचाएंगे। अंतिम संध्या 10 मार्च को होगी, जिसमें बॉलीवुड गायिका पावनी पांडे और हिमाचली गायक नरेंद्र ठाकुर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed