बस पाले पर चढ़ते ही फिसल गई। चालक ने बचाव के लिए स्टेयरिंग घुमाया लेकिन बस खाई की ओर उतर गई। इसके बाद बस ने एक के बाद एक पांच बार पलटी खाई। पलटी लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई। यह कहना है बस की फ्रंट सीट पर बैठे राज का। राज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार के लिए भर्ती हैं।
राज ने बताया कि वह शिमला से कुपवी जा रहे थे। हरिपुरधार से करीब 200 मीटर पहले बस अचानक पटल गई। सड़क पर पाला काफी जमा हुआ था। जैसे ही टायर पाले पर चढ़ा तो बस एक ओर मुड़ने लगी। ड्राइवर ने स्टीयरिंग घुमाया लेकिन बस खाई में गिर गई। थोड़ी देर में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। करीब 20 मिनट बाद राहत दल भी पहुंचा।
2 of 13
हरिपुरधार में हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने यात्रियों को बस से निकलना शुरू किया। कुछ ही देर बाद हरिपुरधार क्षेत्र एंबुलेंस के सायरन से गूंजने लगा। जब तक प्रशासन का बचाव दल मौके पर पहुंचा तब तक लोग गंभीर हालत में एक-दूसरे पर गिरे रहे। घायल यात्री बचाव के लिए आवाज लगाते रहे। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत बचाव कार्य में तेजी आई। एक के बाद एक सवारियों को हरिपुरधार अस्पताल ले जाया गया।
3 of 13
हरिपुरधार में हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत पर बैठे थे कई यात्री हादसे से पहले उतर गए
लोगों ने बताया कि बस की छत पर कई स्टेशनों से सवारियां बैठी थीं। हालांकि, जिस जगह बस पलटी वहां पर बस की छत पर कोई सवारी नहीं थी। सिरमौर में आगामी दिनों में माघी का त्योहार शुरू होना है। इसे लेकर क्षेत्र में चलने वाली बसों में यही हालात हैं।
4 of 13
हरिपुरधार में हादसे में घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक-दूसरे के नीचे दबे लोग
घायल ललित ने बताया कि बस के खाई की तरफ गिरते ही चीख-पुकार मच गई। बस पलटियां खाने लगी। इस दौरान कई लोग एक-दूसरे के नीचे दब गए। चीख पुकार के बीच कई लोग मदद के लिए भी पुकारते रहे। बचाव दल के आने तक मंजर भयावह रहा।
5 of 13
हरिपुरधार में हादसे में घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस गिरते ही सहम गए लोग
शिमला से हरिपुरधार नानी के घर जा रही दिव्यांशी ने बताया कि बस में भीड़ थी। जैसे ही बस फिसलने लगी तो सभी लोग डर गए। इस दौरान बस खाई की तरफ खिसक गई। उसके बाद उन्हें पता नहीं चल पाया कि क्या हुआ। चारों ओर चीखें सुनाई दी।