मौसम साफ होने के साथ साथ हजारों की संख्या में लोग प्रदेश सरकार के चार साल के जश्न के लिए छोटी काशी मंडी के पड्डल मैदान में पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने का इंतजार है। प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ से उड़ान भर चुका है। पारंपरिक वेशभूशा और वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचे लोगों में भी गजब का उत्साह दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए छोटी काशी सज-धजकर तैयार है। जयराम सरकार के चार साल पूरा होने का जश्न मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में सोमवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में मनाया जाएगा। पीएम प्रदेश को 11,000 करोड़ रुपये की सौगात भी देंगे। इस दौरान सेकेंड ग्राउंड सेरेमनी का आयोजन भी किया जाएगा। 200 निवेशक मंडी पहुंच चुके हैं। पांच चुनिंदा निवेशकों से पीएम बातचीत भी करेंगे।
पीएम मोदी का इंतजार: महिलाओं ने डाली नाटी, लोगों में दिखा गजब का उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम का हेलिकॉप्टर कांगणीधार हेलीपैड पर उतरेगा। कांगणीधार में लैंडिंग नहीं हो पाई तो नेर ढांगू या बहु तकनीकी कॉलेज सुंदरनगर में हेलिकॉप्टर उतारा जाएगा। पीएम के दौरे को लेकर जमीन से आसमान तक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 2,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
इन परियोजनाओं का होगा शुभारंभ- 7,000 करोड़ की रेणुका बांध परियोजना और 1,800 करोड़ की 210 मेगावाट से अधिक की लुहरी स्टेज-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 2,000 करोड़ रुपये की शिमला जिले में पब्बर नदी पर बनी 111 मेगावाट की सावड़ा कुड्डू पनबिजली परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 700 करोड़ रुपये से बनने वाली 66 मेगावाट की धौलासिद्ध पनबिजली परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
मंडी में पीएम की जनसभा के लिए प्रदेशभर से सोमवार को 1621 बसों को लोगों को लाने और ले जाने के लिए लगाया गया है। बसों में हजारों लोग दूर-दूर से आने वाले हैं। इसके लिए जिला मंडी प्रशासन ने बसों के आने और सवारियों को उतारने की व्यवस्था कर दी है। चालकों और परिचालकों को आदेश दिए गए हैं कि वे जनसभा में आने वाले लोगों को नि:शुल्क सफर कर मंडी पहुंचाएं।
पीएम को दिए जाएंगे ये तोहफे
चंबा थाल
तांबे का त्रिशूल
पश्मीना शाल
सेपू बड़ी