फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Shimla Visit: 31 मई को शहर में सड़क किनारे पार्किंग पर रहेगी रोक, यहां जानें पूरा ट्रैफिक प्लान

Mon, 30 May 2022 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 May 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Shimla Visit: There will be a ban on roadside parking in the city on May 31, know the complete traffic plan here
पीएम की रेली के लिए सजा रिज। - फोटो : संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से शहर में पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।  मंगलवार(31 मई) को शहर के भीतर सड़क किनारे पार्किंग पर पूरी तरह रोक रहेगी।   वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो इसके लिए यू टर्न लेने की भी मनाही रहेगी। रिज मैदान पर पीएम की सभा में जाने के लिए स्कैंडल प्वाइंट और लक्कड़ बाजार से ही प्रवेश मिलेगा। प्रशासन ने लोगों से सुबह 8:00 बजे सभा स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है।



बाहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में आने वाले वाहनों के कारण अव्यवस्था न फैले इसके लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है।  ट्रैफिक प्लान को लेकर किसी प्रकार का संशय हो तो 0177-2651850 पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है। डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए आने वाले लोग अपना फोन, पर्स जेब में रखा अन्य सामान लाइटर, माचिस, सिगरेट सिक्योरिटी चेक के लिए अपने हाथ में निकालें, हर व्यक्ति केवल डीएफ एमडी गेट से ही प्रवेश करें।

PM Modi Shimla Visit: There will be a ban on roadside parking in the city on May 31, know the complete traffic plan here
रिज पर लगीं कुर्सियां। - फोटो : अमर उजाला

रैली स्थल में ये सामान ले जाना निषेध
अपना बैग, पर्स सुरक्षा चेक के लिए सुरक्षा अधिकारी को दिखाएं, पानी की बोतल, टिफिन, कैरी बैग, काला कपड़ा और अन्य भारी सामान अंदर लाना निषेध है। प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी, इसलिए प्रवेश करते वक्त मास्क उतार दें। कैमरा और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना निषेध है।

PM Modi Shimla Visit: There will be a ban on roadside parking in the city on May 31, know the complete traffic plan here
ट्रैफिक प्लान - फोटो : अमर उजाला

यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
ऊपरी शिमला से आने वाले वाहन और बसें के लिए रूट 
ढली चौक से ढली बाईपास और संजौली कॉलेज चौक तक आ सकेंगे। यहीं से वापस जाना होगा। 
लोगों को उतारने का स्थान: चलौंठी, संजौली कॉलेज चौक 
पार्किंग: ढली-संजौली बाईपास, भट्ठाकुफर-मल्याणा बाईपास

छोटे वाहन 
रूट: ढली चौक, ढली बाईपास, संजौली कॉलेज चौक, आईजीएमसी नाला, ऑकलैंड टनल से आरकेएमवी कॉलेज होते हुए वापस लौटना होगा। 
लोगों को उतारने का स्थान: ऑकलैंड टनल, आईजीएमसी नाला और संजौली चौक
पार्किंग : ढली सब्जी मंडी, भट्ठाकुफर फल मंडी, हेलीपेड रोड, ढली संजौली बाईपास (एचआरटीसी बसें पार्किंग से संजौली चौक के बीच उपलब्ध रहेंगी)

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Shimla Visit: There will be a ban on roadside parking in the city on May 31, know the complete traffic plan here
पीएम की रँली के लिए तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला

लोअर हिमाचल की तरफ से आने वाले वाहन और बसों के लिए रूट 
रूट: टुटू, बालूगंज, 103 टनल, कार्ट रोड, खलीनी बाईपास, टुटीकंडी, चक्कर, तवी 
लोगों को उतारने का स्थान: 103 टनल, ओल्ड बस स्टैंड, सब्जी मंडी लिंक रोड और लिफ्ट
पार्किंग: तवी सड़क

छोटे वाहन 
रूट: शोघी, टुटीकंडी, 103 टनल, कार्ट रोड, खलीनी, टूटीकंडी एमसी पार्किंग
लोगों को उतारने का स्थान : 103 टनल, बैंड बॉक्स (विक्ट्री टनल से पीछे) लिफ्ट
पार्किंग: टुटीकंडी क्रॉसिंग एमसी पार्किंग (पार्किंग से लिफ्ट के लिए एचआरटीसी बसें उपलब्ध रहेंगी)

विज्ञापन
PM Modi Shimla Visit: There will be a ban on roadside parking in the city on May 31, know the complete traffic plan here
सुरक्षा के लिए लगाए गए गेट। - फोटो : अमर उजाला

सोलन की तरफ से आने वाले वाहनों और बसों के लिए रूट
शोघी, टुटीकंडी क्रॉसिंग, 103 टनल, कार्ट रोड, खलीनी
लोगों को उतारने का स्थान: 103 टनल, ओल्ड बस स्टैंड, सब्जी मंडी लिंक रोड और लिफ्ट
पार्किंग: मल्याणा सड़क , मैहली शोघी बाईपास, टूटीकंडी क्रासिंग कनलोग बाईपास, टूटीकंडी क्रासिंग पार्किंग और तारादेवी जंक यार्ड

छोटे वाहन
रूट: शोघी, टुटीकंडी, 103 टनल, कार्ट रोड खलीनी, टुटीकंडी एमसी पार्किंग
लोगों को उतारने का स्थान: 103 टनल, बैंड बॉक्स (विक्ट्री टनल से पीछे), लिफ्ट
पार्किंग: टुटीकंडी क्रॉसिंग एमसी पार्किंग, (पार्किंग से लिफ्ट के लिए एचआरटीसी बसें उपलब्ध रहेंगी)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed