फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शाही अंदाज में निकली पूर्व सीएम वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह की बरात

Sat, 09 Mar 2019 02:03 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 09 Mar 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
pics of shimla rural mla vikramaditya singh marriage in jaipur
विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश में अर्की राजघराने का संबंध उदयपुर राजघराने से रहा है। अब शिमला की बुशैहर रियासत के वारिस विक्रमादित्य सिंह का भी इस घराने से संबंध जुड़ गया है।

pics of shimla rural mla vikramaditya singh marriage in jaipur

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार देर रात सुदर्शना से परिणय सूत्र में बंध गए। विक्रमादित्य सिंह ने मेवाड़ के अमेट रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह के संग सात फेरे लिए। विवाह समारोह जयपुर के कनोतागढ़ पैलेस में हुआ। 

pics of shimla rural mla vikramaditya singh marriage in jaipur

शाही अंदाज में बरात नारायण निवास राजमहल से कानोता महल तक गई। दोनों महलों के बीच करीब 16 किलोमीटर की दूरी है। विक्रमादित्य ने शाही पोशाक पहन कर घोड़े पर सवार होकर पैलेस पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
pics of shimla rural mla vikramaditya singh marriage in jaipur

इस अवसर पर दोनों राज परिवारों के सदस्यों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। विधायक आशा कुमारी भी शादी समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचीं। 1989 में जन्मे विक्रमादित्य सिंह 30 साल की आयु में शादी के बंधन में बंधे हैं। 

विज्ञापन
pics of shimla rural mla vikramaditya singh marriage in jaipur

इससे पहले शुक्रवार सुबह नारायणगढ़ पैलेस में मेवाड़ का राजपरिवार तिलक लगाने पहुंचा। दिन भर राज महल में विवाह से पूर्व की रस्में पूरी की गईं। विक्रमादित्य सिंह का 24 अक्टूबर को रोका हुआ था। रोका की रस्म उदयपुर में एक सादे समारोह में हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed