{"_id":"fde98e1927cc1f3e4e5486b8c72bc63f","slug":"onkar-chand-sharma-planted-950-kaner-plant-along-four-lane-highway-in-una","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिसाल, बुजुर्ग ने अपने दम पर हरा भरा बनाया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल, बुजुर्ग ने अपने दम पर हरा भरा बनाया शहर
Sat, 16 Jan 2016 10:55 PM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
मिसाल, बुजुर्ग ने अपने दम पर हरा भरा बनाया शहर
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अलसुबह घने कोहरे में जब आप बिस्तर में आराम फरमा रहे होते हैं तो ओंकार चंद शर्मा एक ठेले में पानी लेकर जिला मुख्यालय में फोरलेन हाईवे की ओर निकल पड़ते हैं। सड़क के बीचोंबीच अपने हाथ से रोपे गए कनेर के 950 पौधों को एक-एक करके गुड मॉर्निगिं कहकर जगाते हैं और उन्हें पानी से सींचते हैं। बच्चों की तरह उनकी देखभाल करने के बाद रात को उन्हें गुड नाइट कहकर सुलाना भी नहीं भूलते हैं। रिपार्ट: विवेक कुमार शर्मा (ऊना, हिमाचल प्रदेश)
मिसाल, बुजुर्ग ने अपने दम पर हरा भरा बनाया शहर
2 of 5
भले ही यह अटपटा लगे, लेकिन ऊना के मलाहती निवासी रिटायर सीनियर बैंक मैनेजर ओंकार शर्मा (63) पर्यावरण को बचाने के लिए रोजाना ऐसा ही कर रहे हैं। अपने स्तर पर अकेले ही शहर को हरा-भरा करने उतरे ओंकार के साथ अब एक दर्जन से ज्यादा लोग जुड़ गए हैं। ओंकार का लक्ष्य ऊना शहर और आसपास के क्षेत्रों में 4000 पौधे रोपने का है। बकौल, ओंकार चंद वह बंगलूरू की तर्ज पर ऊना को ग्रीन सिटी बनाना चाहते हैं। हालांकि, वन विभाग या जिला प्रशासन से इस पर्यावरण प्रेमी को प्रोत्साहित करने के लिए किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली है।
मिसाल, बुजुर्ग ने अपने दम पर हरा भरा बनाया शहर
3 of 5
मुश्किल से मिली विभाग से अनुमति- ओंकार चंद के लिए हाईवे पर पौधे रोपने में कई चुनौतियां आड़े आईं। ओंकार ने लोक निर्माण विभाग के पास निजी स्तर पर पौधे लगाने के लिए आवेदन किया, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। बाद में उन्होंने ट्रायल के आधार पर विभाग को अपने प्रोजेक्ट से रूबरू कराया। उसके बाद विभाग इसके लिए सहमत हुआ। आज लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर चलाए जा रहे वन महोत्सव को अकेले इंसान ने पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिसाल, बुजुर्ग ने अपने दम पर हरा भरा बनाया शहर
4 of 5
क्या है चाइना कनेर की खासियत- ओंकार के रोपे पौधे चाइना कनेर की चौड़ाई कम और लंबाई ज्यादा होती है। इससे हाईवे पर यातायात में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती। वे अपना जुनून पूरा करने के लिए यूपी के सहारनपुर से पौधे लाते हैं। वे ऊना में रेडलाइट चौक से लेकर श्मशानघाट तक तथा शहर से माउंट कार्मल स्कूल तक पौधे लगाना चाहते हैं। उनके साथ इंद्रजीत, रणजीत सैणी, मदन, डॉक्टर हरजिंद्र और उनकी पत्नी सहित अन्य सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मिसाल, बुजुर्ग ने अपने दम पर हरा भरा बनाया शहर
5 of 5
दोहते की असमय मौत से भी बदला मन- ओंकार चंद के पांच वर्षीय दोहते की बीमारी के चलते मौत हो गई। इस पीड़ा को ओंकार ने पेड़ों से जोड़ लिया। वे पौधों से अपना नाती समझकर बातें करते हैं। उनकी देखभाल भी बच्चे की तरह करते हैं। उन्होंने ठान लिया कि वे अपने नाती की याद में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर समाज को संदेश देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।