फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूली बच्चों से ओवरलोड वैन खाई में गिरी, छात्रा की मौत, 11 घायल

Fri, 22 Jun 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Updated Fri, 22 Jun 2018 10:00 AM IST
One died 11 injured in Private school van accident in Mandi Himachal Pradesh

कांगड़ा के नूरपुर में करीब ढाई महीने पहले 26 स्कूली बच्चों की मौत के बाद सरकारी अमले के तमाम दावों के बीच लापरवाही के चलते हिमाचल में स्कूली बच्चे फिर हादसे का शिकार हो गए। मंडी जिले के धर्मपुर में डरवाड़ मार्ग पर गरली के समीप तीखे मोड़ पर 12 स्कूली बच्चों से ओवरलोड पांच सीटर प्राइवेट वैन 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

One died 11 injured in Private school van accident in Mandi Himachal Pradesh

इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 11 बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें तीन बच्चों के सिर पर चोट के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। एक गंभीर घायल छात्रा को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। 8 बच्चों का मंडी के जोनल अस्पताल, दो का टौणी देवी में उपचार चल रहा है।

One died 11 injured in Private school van accident in Mandi Himachal Pradesh

हादसा वीरवार दोपहर 12:10 बजे हुआ। वैन में सवार सभी विद्यार्थी स्पैक्ट्रम पब्लिक स्कूल डरवाड़ के थे। वैन स्कूल के चेयरमैन के नाम से पंजीकृत बताई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि वैन चालक नाबालिग और नौसिखिया है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। वैन की रफ्तार भी तेज थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
One died 11 injured in Private school van accident in Mandi Himachal Pradesh

स्पैक्ट्रम पब्लिक स्कूल डरवाड़ में परीक्षा देने के बाद घर लौट रहे धर्मपुर क्षेत्र के गरली, चस्वाल और भड्डू गांव के बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय निवासी धर्मचंद गुलेरिया और चमन लाल ने बताया कि वैन गिरने की आवाज सुनते ही वे मौके पर पहुंचे।

One died 11 injured in Private school van accident in Mandi Himachal Pradesh

घायल बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। चंद मिनटों में मौके पर लोग एकत्र हो गए। तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अभिभावक भी रोते-बिलखते पहुंच गए।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed