फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में मचा हाहाकार: चंबा में फटा बादल, नाले में बहने से बुजुर्ग की मौत; 150 भेड़-बकरियां भी बह गईं

Sun, 04 May 2025 09:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: विकास कुमार Updated Sun, 04 May 2025 09:57 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आठ मई तक मौसम में खराब रहने के आसार हैं। राजधानी शिमला में दिन में अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश हुई। कांगड़ा, सुंदरनगर, जोत, पालमपुर, बैजनाथ और जुब्बड़हट्टी में अंधड़ के साथ बारिश हुई। 

विज्ञापन
old man died after being swept away in a drain due to cloudburst in Chamba district
चंबा में फटा बादल, मची तबाही - फोटो : अमर उजाला

ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार को हिमाचल प्रदेश में कई जगह झमाझम बारिश-अंधड़ के साथ ओलावृष्टि हुई। चंबा जिले के चेली गांव के डोंडरा नाला में शनिवार रात बादल फटने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की नाले में बहने से मौत हो गई। बाढ़ में 150 भेड़-बकरियां भी नाले में बह गईं। उधर, राजधानी शिमला में दोपहर बाद करीब 1:30 बजे ही अंधेरा छा गया। 

old man died after being swept away in a drain due to cloudburst in Chamba district
हिमाचल के कई जिलों में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू में नौ घंटे बरसे बादल
इस बीच गर्ज के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। लाहौल में चोटियों पर बर्फबारी और कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। कुल्लू में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। 9 घंटे हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके अलावा रामपुर, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर मंडी में भी बारिश-अधंड़ और ओलावृष्टि हुई।

old man died after being swept away in a drain due to cloudburst in Chamba district
बारिश के दौरान हुई ओलॉबृष्टी से भागते लोग - फोटो : अमर उजाला

5 मई को अंधड़-बारिश का यलो अलर्ट
ओले गिरने से फलदार पौधों और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश से प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मनाली में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला में 4.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल में 5 मई को भी अंधड़-बारिश का यलो व 6 और 7 मई को तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
old man died after being swept away in a drain due to cloudburst in Chamba district
शिमला के रिज मैदान पर बारिश के दौरान हुई ओलॉबृष्टी - फोटो : अमर उजाला

शिमला में दिन में हुआ अंधेरा
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आठ मई तक मौसम में खराब रहने के आसार हैं। राजधानी शिमला में दिन में अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश हुई। कांगड़ा, सुंदरनगर, जोत, पालमपुर, बैजनाथ और जुब्बड़हट्टी में अंधड़ के साथ बारिश हुई। शिमला, कोटगढ़ और कुफरी में ओलावृष्टि हुई। इससे लगातार दूसरे दिन भी सेब, स्टोन फ्रूट्स और अन्य फसलों को नुकसान हुआ। ऊना और हमीरपुर में शनिवार देर रात को जोरदार बारिश हुई। कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में रविवार को बारिश हुई। बिलासपुर में शनिवार रात से रविवार तड़के अंधड़ के साथ भारी बारिश हुई। फलों और गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
old man died after being swept away in a drain due to cloudburst in Chamba district
शिमला के रिज मैदान पर बारिश के दौरान हुई ओलॉबृष्टी से भागते लोग - फोटो : अमर उजाला

बारिश टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी के लिए संजीवनी 
रविवार को ठियोग में भी झमाझम बारिश हुई, वहीं रोहड़ू के कई क्षेत्रों में ओले गिरे। रामपुर के कोटगढ़ और कुमारसैन में शनिवार रात को ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सोलन में दोपहर बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी के लिए संजीवनी बताई जा रही है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही गेहूं की कटाई प्रभावित हुई है। सिरमौर जिला के हरिपुरधार में दोपहर में तीन घंटे तेज बारिश हुई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा में बादल फटने से बुजुर्ग की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकग्रस्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस घटना में प्रभावित परिवार को 25,000 रुपये की अंतरिम राहत राशि प्रदान की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed