हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को लाखों पर्यटकों ने पहुंचकर बर्फ के बीच नववर्ष मनाया। राजधानी शिमला, मनाली, डलहौजी, धर्मशाला और चायल के होटल पैक रहे। ग्रामीण क्षेत्रों के होम स्टे भी बुक रहे। कपिल शर्मा, गुरु रंधावा समेत कई बड़ी हस्तियों ने बर्फ में मस्ती की। मनाली और धर्मशाला में शनिवार देर रात न्यू ईयर क्वीन भी चुनी गईं। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह में करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है। शिमला के रिज मैदान और मनाली के माल रोड पर देर रात तक जश्न का दौर चला। भारी संख्या में वाहनों के आने से दोनों शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। शनिवार को करीब 60 हजार पर्यटक नए साल का जश्न मनाने शिमला आए।
New Year 2023: हिमाचल में बर्फ के बीच पहुंचकर लाखों पर्यटकों ने मनाया नववर्ष, होटल-होम स्टे रहे पैक
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मनाली
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन