{"_id":"6af3021980cf0a296905994c","slug":"notice-to-two-shopkeepers-for-selling-substandard-paneer-chamba-news-c-88-1-ssml1006-202559-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सबस्टैंडर्ड पनीर बेचने पर दो दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सबस्टैंडर्ड पनीर बेचने पर दो दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन
जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा पनीर, 30 दिन में मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने वाला पनीर बेचने वाले दो दुकानदारों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने संबंधित दुकानदारों को 30 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि के दौरान दुकानदार दोबारा सैंपल की जांच करवाने की मांग भी कर सकते हैं। इसके अलावा वे सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कार्यालय में निर्धारित जुर्माना जमा करवाकर मामले का निपटारा भी कर सकते हैं। नोटिस का जवाब देने की समयसीमा समाप्त होने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बाहर से आने वाले और स्थानीय स्तर पर बिकने वाले पनीर के सैंपल विभिन्न स्थानों से एकत्र किए थे। इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में दो सैंपल सबस्टैंडर्ड पाए गए हैं। इसके बाद विभाग ने संबंधित दुकानदारों को इसकी सूचना देते हुए नोटिस जारी किए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि जिले में मिलावटी और मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री पर विभाग लगातार नजर रख रहा है। इसी कड़ी में मिठाइयों के भी दर्जनों सैंपल हाल ही में जांच के लिए भरे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आगामी दिनों में आने की उम्मीद है। उन्होंने सभी छोटे-बड़े दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्राहकों को केवल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थ ही बेचें। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।