फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नए साल के जश्न में डूबी हिल्सक्वीन, खूब झूमे सैलानी

Wed, 01 Jan 2020 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
New year 2020 celebration by tourists in shimla in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिल्सक्वीन शिमला में 31 दिसंबर की रात जश्न से सराबोर रही। नए साल के इस्तकबाल में शहर के लोग और सैलानी रिज मैदान और मालरोड पर जमकर झूमे। म्यूजिक और डांस के बीच हर तरफ  मस्ती का आलम रहा। एचपीटीडीसी के होटल हॉली डे होम सहित शहर के निजी होटलों और रेस्टोरेंट में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया।

Trending Videos
New year 2020 celebration by tourists in shimla in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों और सैलानियों ने शिमला में नए साल का स्वागत पूरी मस्ती के साथ किया। भारी ठंड के बावजूद आधी रात तक रिज और मालरोड पर पर्यटक और स्थानीय लोग झूमते-गाते रहे। शहर के होटलों का माहौल रंगीन रहा।

New year 2020 celebration by tourists in shimla in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी में नए साल के जश्न में जमकर जाम छलके। होटलों और शिमला-कुफरी मार्ग, नालदेहरा मार्ग, बालूगंज, समरहिल मार्ग पर कई स्थानों पर खुले में कॉकटेल पार्टी का दौर चला। राजधानी की सड़कों पर नशे में धुत युवाओं ने हुड़दंग भी मचाया। हालांकि, पुलिस कर्मियों के तैनात होने से अव्यवस्था नहीं फैली।

विज्ञापन
विज्ञापन
New year 2020 celebration by tourists in shimla in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

नए साल के जश्न को लेकर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने से शहर के अधिकतर होटल एडवांस में बुक हो गए थे। ऐसे में 31 दिसंबर की रात कुछ होटल, होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट संचालकों ने मनमानी कीमतों पर कमरों का किराया वसूल किया। 2500 का कमरा 5000 रुपये में दिया गया।

विज्ञापन
New year 2020 celebration by tourists in shimla in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

ओटीए (ऑनलाइन ट्रेवल एजेंट) कंपनियों ने भी जमकर मनमानी की। सबसे सस्ते कमरे उपलब्ध करवानी वाली वेबसाइट पर सीधे ही कमरों के रेट दो से तीन गुना बढ़ा दिए गए। बिना एडवांस बुकिंग आने वाले सैलानियों को शहर में कमरों के लिए यहां-वहां भटकना पड़ा। होटल वालों ने रविवार शाम कमरे की जगह बेड की बुकिंग शुरू कर दी। कई होटलों में तो दो हजार रुपये तक बेड का किराया वसूला गया। शहर में ठहरने के लिए कमरे न मिलने के चलते बहुत से सैलानी रात को ही वापस लौट गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed