फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बसों का बढ़ा हुआ किराया लागू, अब इतने रुपये चुकाने पड़ेंगे

Sun, 30 Sep 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 30 Sep 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
new rates of bus fare implemented in himachal pradesh
हिमाचल में बस से सफर करना अब महंगा हो गया है। भारी विरोध के बावजूद जयराम सरकार ने बस किराये में की गई बढ़ोतरी में कोई कटौती नहीं की है। न्यूनतम किराया तीन रुपये से बढ़ाकर छह रुपये कर दिया है।
new rates of bus fare implemented in himachal pradesh
यानी बस में चढ़ने के ही छह रुपये लग जाएंगे। न्यूनतम किराये से तीन किलोमीटर तक सफर कर सकेंगे। शनिवार दोपहर को सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ  ही प्रदेश में बढ़ा हुआ बस किराया लागू हो गया है।
new rates of bus fare implemented in himachal pradesh
निजी बस ऑपरेटरों ने शनिवार से ही बढ़ा किराया वसूलना शुरू कर दिया है। एचआरटीसी ने टिकटिंग मशीनों को अपग्रेड करना शुरू कर दिया है। जिन बस कंडक्टरों की मशीनें अपडेट हो गई हैं, उन्हें बढ़ा किराया लेने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
new rates of bus fare implemented in himachal pradesh

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 20 और मैदानी क्षेत्रों में 24 फीसदी सामान्य बस किराया बढ़ा दिया गया है। मैदानी क्षेत्रों में सामान्य किराया 1.12 रुपये और पहाड़ी क्षेत्र में 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। डीलक्स और वोल्वो बसों में भी सरकार ने सफर महंगा कर दिया है। 

विज्ञापन
new rates of bus fare implemented in himachal pradesh
सामान्य बसों में किराया 
क्षेत्र      पहले (पैसे)    अब (पैसे)   प्रतिशत
पहाड़ी   145            175          20.69 फीसदी 
मैदानी    90              112         24.44 फीसदी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed