बालिका दिवस पर अमर उजाला के आह्वान पर हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटियों को लेकर पिता या माता अपने कार्य स्थल पहुंचे। बेटियों को अपनी सीट पर बैठाकर सेल्फी ली। यह क्षण रोमांचित कर देने वाला था। कई जगह बेटियां अपने कार्य स्थल पर मम्मी-पापा को लेकर पहुंचीं। दफ्तर, दुकान जैसे कार्यस्थल से लेकर किसान-बागवान पिता ने खेत-खलिहानों में भी बेटियों के साथ सेल्फी ली। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत ये प्रयास बेटियों में जोश, जज्बा और आत्मविश्वास पैदा करने वाला रहा। कार्यस्थल पर बेटियां..... सोलन की डॉक्टर रजनी अपनी बेटी अनाईशा शर्मा के साथ सेल्फी लेते हुए।
अपराजिता: डॉक्टरों, अफसरों ने कार्यस्थल पर बेटियों के साथ शान से ली सेल्फी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन