फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी का क्रेज, 20 पदों के लिए 25 हजार ने दी परीक्षा

Mon, 18 Jun 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar and Tehsil Welfare Officer exam in Himachal Pradesh

युवाओं में सरकारी नौकरी का किस कदर क्रेज है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नायब तहसीलदार और तहसील कल्याण अधिकारी के 20 पदों के लिए 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच गए।

Naib Tehsildar and Tehsil Welfare Officer exam in Himachal Pradesh

प्रदेश में 25 हजार उम्मीदवारों ने रविवार को प्रारंभिक परीक्षा दी। यह टेस्ट प्रदेश के 136 केंद्रों में राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से लिया गया। इस प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

Naib Tehsildar and Tehsil Welfare Officer exam in Himachal Pradesh

इस परीक्षा को नायब तहसीलदार और तहसील कल्याण अधिकारी परीक्षा 2018 का नाम दिया गया है। आयोग की ओर से इस परीक्षा का आयोजन शिमला, सोलन, नाहन, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, पालमपुर, कांगड़ा, धर्मशाला और ऊना स्थित 136 केंद्रों में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naib Tehsildar and Tehsil Welfare Officer exam in Himachal Pradesh

आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डीवीएस राणा का कहना है कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। नायब तहसीलदार के 9 और तहसील कल्याण अधिकारी के 11 पदों के लिए यह संयुक्त परीक्षा हुई है।

विज्ञापन
Naib Tehsildar and Tehsil Welfare Officer exam in Himachal Pradesh
PIC

इस परीक्षा के लिए लिए 40,524 आवेदन आए, मगर परीक्षा में 25,347 उम्मीदवार बैठे। यानी 62.54 प्रतिशत आवेदकों ने यह परीक्षा दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed