फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा से इन नेताओं को मिलेगा टिकट

Mon, 11 Feb 2019 04:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Feb 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
MP ticket in loksabha election by congress for Mandi hamirpur and kangra

लोकसभा चुनाव को हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस टिकट को लेकर दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। हाईकमान के पास आवेदन करने वाले जिन नेताओं के नामों की सूची भेजी है, उन पर सहमति नहीं बन पा रही है।

MP ticket in loksabha election by congress for Mandi hamirpur and kangra

मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आवेदन न करने वाले नेताओं को पार्टी टिकट देने पर विचार किया जा रहा है। शिमला में 15 आवेदकों में एक उम्मीदवार का चयन होना तय है। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि हाईकमान ने पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को दिल्ली तलब किया है।

MP ticket in loksabha election by congress for Mandi hamirpur and kangra

ये दोनों नेता शिमला में पार्टी और फ्रंटल संगठनों की बैठकों में हिस्सा लेने शिमला पहुंच रहे थे। आधे रास्ते से इन नेताओं को दिल्ली लौटना पड़ा है। कांग्रेस की केंद्रीय छंटनी कमेटी के पास भेजे गए आवेदनों पर विचार किया गया है। इस छंटनी कमेटी के अध्यक्ष महासचिव केसी वेणुगोपाल हैं। इनके अलावा कमेटी में प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP ticket in loksabha election by congress for Mandi hamirpur and kangra

बताते हैं कि हाईकमान इस बार लोकसभा चुनाव में एक-एक सीट जीतने के लिए जतन कर रहा है। इसके लिए ऐसे दमदार प्रत्याशियों की सूची तैयार की जा रही है, जो विरोधियों को टक्कर दे सकें। ऐसी स्थिति में शिमला संसदीय क्षेत्र से जिन नेताओं ने आवेदन किया है, उनमें से एक नाम छांटा जा सकता है। अन्य तीन संसदीय क्षेत्रों मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर से किसी दमदार नेता ने आवेदन नहीं किया है। जो लोकसभा चुनाव में जीतने का दम रखता हो। इस कारण से इन तीनों सीटों से दमदार प्रत्याशियों की तलाश की जा रही है। ये वह नेता होंगे, जिन्होंने पार्टी टिकट के लिए आवेदन तक नहीं किया है।

विज्ञापन
MP ticket in loksabha election by congress for Mandi hamirpur and kangra

हाईकमान ने निर्देश दिए हैं कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर प्रचार में अतिशीघ्र जुटेंगे। ये नेता प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रचार को जाएंगे। इन नेताओं से कहा है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के दौरान निरंतर दौरे करने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed