फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शक्तिपीठों में अष्टमी पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने नवाया शीष

Thu, 18 Oct 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा/ज्वालामुखी/चामुंडा/भरवाईं/श्री नयनादेवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा/ज्वालामुखी/चामुंडा/भरवाईं/श्री नयनादेवी Updated Thu, 18 Oct 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
More than a lakh devotees visited Shakti Peetha on Ashtami in himachal
हाटकोटी मंदिर
शारदीय नवरात्र पर प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।दुर्गा अष्टमी पर हिमाचल के पांच शक्तिपीठों ज्वालामुखी, चामुंडा, बज्रेश्वरी, नयनादेवी और मां चिंतपूर्णी में एक लाख 17 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। 
More than a lakh devotees visited Shakti Peetha on Ashtami in himachal
तड़के से मंदिर परिसर में श्रद्धालुआें की कतारें लग गईं। आस्था के उमड़े सैलाब से माता के जयघोष लगते रहे। कांगड़ा जिले के तीनों शक्तिपीठों में 80 हजार श्रद्धालुओं ने अष्टमी पर माथा टेका। श्रद्धालुआें की सुविधा को ध्यान में रखकर शक्तिपीठों के कपाट चौबीस घंटे दर्शन को खुले रहे। प्रसिद्ध शक्तिपीठ बज्रेश्वरी माता के दर अष्टमी पर करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
More than a lakh devotees visited Shakti Peetha on Ashtami in himachal
भक्तों को लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ज्वालामुखी मंदिर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। इस दौरान ज्वालामुखी में स्थानीय लोगों की अपेक्षा बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। चामुंडा शक्तिपीठ में करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
More than a lakh devotees visited Shakti Peetha on Ashtami in himachal
chintpurni mata
उधर, ऊना जिले में चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में दुर्गा अष्टमी पर 12 हजार लोगों ने माता के दर्शन किए। दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने शक्तिपीठों में लाखों का चढ़ावा चढ़ाया। चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ावे का आंकड़ा 50 लाख पार कर गया।
विज्ञापन
More than a lakh devotees visited Shakti Peetha on Ashtami in himachal
वहीं, बिलासपुर जिले में शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में अष्टमी पर 25 हजार लोगों ने माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर में 9 लाख 56, हजार 823 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed