फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले फीस दो, तभी मिलेगी शिमला में एंट्री, न देने पर 5000 जुर्माना

Thu, 15 Dec 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Dec 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
MC Shimla Starts Green Fees From Tourist.

शिमला आने वाले सैलानियों के लिए जरूरी खबर है। अब यहां एंट्री करने से पहले आपको फीस भरनी पड़ेगी। न चुकाने पर 5 हजार जुर्माना भरना पड़ सकता है। नगर निगम शिमला ने सैलानियों से ये फीस वसूलने की तैयारी कर ली है।

MC Shimla Starts Green Fees From Tourist.

दरअसल अब अपनी गाड़ियों से शिमला आने वाले सैलानियों को शहर में एंट्री से पहले ग्रीन फीस चुकानी पड़ेगी। छोटी और बड़ी गाड़ियों के लिए ये फीस 200 से 400 रुपए तक निर्धारित की गई है।

MC Shimla Starts Green Fees From Tourist.

बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी और अन्य लोग मोबाइल ऐप के जरिये आनलाइन भी ग्रीन फीस जमा करवा सकेंगे। इसके अलावा परवाणू बैरियर, नगर निगम के कैश काउंटर और लोक मित्र केंद्रों पर भी ग्रीन फीस जमा करवाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
MC Shimla Starts Green Fees From Tourist.

फिलहाल अभी सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम ने ट्रायल के तौर पर एक महीने के लिए ग्रीन फीस लागू करने की योजना बनाई है। ट्रायल पीरियड के दौरान ग्रीन फीस न चुकाने वालों को पेनल्टी भी नहीं लगाई जाएगी।

विज्ञापन
MC Shimla Starts Green Fees From Tourist.

ग्रीन फीस चुकाए बिना शहर पहुंचने वाली गाड़ियों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। नगर निगम शिमला अभी बिना बायलॉज तय किए राजधानी शिमला में ग्रीन फीस लागू करने की तैयारी कर रहा है।  ट्रायल के दौरान नगर निगम को ग्रीन फीस लागू करने में पेश आने वाली समस्याओं का भी पता लग जाएगा और ट्रायल के बाद प्रभावी तरीके से योजना लागू की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed