फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दूल्हा-दुल्हन के साथ 10 किमी तक बर्फ में पैदल चली बारात

Mon, 28 Jan 2019 11:54 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 28 Jan 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Marriage Baarat in snowfall in chamba Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बर्फबारी से लकदक इलाके और मार्ग सामाजिक समारोहों के आयोजन में भी रोड़े अटका रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया डलहौजी की बाथरी पंचायत में सामने आया है।

Marriage Baarat in snowfall in chamba Himachal Pradesh

यहां शून्य से नीचे तापमान के बीच दूल्हा बारात सहित 10 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन को ब्याहने पहुंचा। दुल्हन भी बर्फीली राह पैदल ही पार कर ससुराल पहुंची। बारात में 60-70 लोग शामिल थे। 

Marriage Baarat in snowfall in chamba Himachal Pradesh

तला गांव निवासी दूल्हे अमोल की शादी का मुहूर्त शुक्रवार देर रात का था। बारात के साथ बर्फबारी के बीच 10 किलोमीटर पैदल चलकर दूल्हे ने लोहाली गांव पहुंचकर दुल्हन स्वाति के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कीं। शनिवार सुबह बाराती दूल्हे और दुल्हन के साथ वापस अपने गांव पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage Baarat in snowfall in chamba Himachal Pradesh

बारात में कुछ बुजुर्ग भी शामिल थे। यह मार्ग बहाल था, लेकिन सड़क पर जमी बर्फ से वाहन फिसल रहे थे। पिछले साल कांगड़ा जिले से एक बारात चंबा के होली क्षेत्र पहुंची थी। बरसात का मौसम होने के कारण बारात होली तो पहुंच गई, लेकिन भारी बारिश से रास्ते बंद हो गए थे। ऐसे में बारात यहां पांच दिन रुकी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed