फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव: 181 से अधिक देवी-देवता पहुंचे, देव ध्वनियों से गूंज उठी छोटी काशी, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Feb 2023 01:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Feb 2023 01:38 PM IST
विज्ञापन
Mandi Mahashivaratri Festival: More than 181 devi and devtas arrived, Chhoti Kashi echoed with the sounds of G
देव ध्वनियों से गूंज उठी छोटी काशी - फोटो : संवाद

सोने-चांदी से सजे देवी-देवताओं के रथ। देव ध्वनियों पर देवी-देवताओं के साथ मदमस्त नाचते-गाते देवलु। चहुं ओर ढोल-नगाड़े, शहनाई, रणसिंघा, घंटी, थाल और करनाल की सुरमयी गूंज। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में राजदेवता माधोराय की शाही जलेब में देवलोक से इस नजारे की एक झलक पाने के लिए आस्था ऐसी उमड़ी कि छोटी काशी छोटी पड़ गई। माधोराय मंदिर से पड्डल मैदान तक हर तरफ लोग ही लोग दिखाई दिए। छोटी काशी में पांव धरने तक की जगह नहीं बची। जलेब को देखने के लिए भी लोगों को बहुत अधिक जद्दोजहद करनी पड़ी। जलेब देखने के लिए पहले से ही अधिकतर लोग अपने लिए जगह बुक कर चुके थे।



लोगों को जहां पर भी जगह मिली वहीं खड़े हो गए। हजारों लोग मंडी के सेरी मंच पर पहले ही डेरा डाले हुए थे। रास्ते के दोनों ओर लोग जलेब का बेसब्री से इंतजार करते दिखे। जैसे ही जलेब निकली, हर चेहरे पर अनोखी मुस्कान बिखर गई। जलेब का नजारा कैद करने के लिए हर कोई मोबाइल फोन और कैमरा ताने खड़ा रहा। जलेब जब निकली तो एक से बढ़कर एक प्रदर्शनियों ने सबका मन मोह लिया। अलग-अलग जिलों से आए सांस्कृतिक दलों को देखने के लिए हर ओर लोग टकटकी लगाए खड़े थे।

Mandi Mahashivaratri Festival: More than 181 devi and devtas arrived, Chhoti Kashi echoed with the sounds of G
मंडी में उमड़ी आस्था। - फोटो : संवाद

जलेब का पूरा आनंद उठाने के लिए लोगों को मकानों की छतों, दीवारों और जहां पर भी ऊंचाई वाली जगह दिखाई दी वहां पर खड़े होकर जलेब का शानदार नजारा देखा। कुछ लोग तो जान की परवाह किए बगैर छतों से लटक गए। कुछ ऐसी जगह चढ़ गए जहां से गिरकर वह चोटिल हो सकते थे।


 
Mandi Mahashivaratri Festival: More than 181 devi and devtas arrived, Chhoti Kashi echoed with the sounds of G
देव ध्वनियों से गूंजी छोटी काशी। - फोटो : संवाद

देवलुओं की नाटी ने किया आकर्षित
शाही जलेब के दौरान देवी-देतवाओं के साथ आए देवलुओं ने जमकर नाटियों डालीं। उनकी नाटियों को देखकर हर कोई बेताब दिखा। कई लोग उनको झूमते हुए देख खुद को रोक नहीं पाए और खुद भी ढोल-नगाड़ों पर नाचने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandi Mahashivaratri Festival: More than 181 devi and devtas arrived, Chhoti Kashi echoed with the sounds of G
देवी-देवता। - फोटो : संवाद

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ तक छोटी काशी में 181 से अधिक देवी-देवता मंडी में पहुंच चुके हैं। पड्डल मैदान में देव मिलन का भव्य नजारा देखने को मिल रहा है।  अब इस मैदान पर भी देव ध्वनियां पूरा दिन गूंजेंगी। पहले दिन पड्डल मैदान में बनाए देव स्थलों पर 25 देवी-देवताओं ने स्थान ग्रहण कर लिया।

विज्ञापन
Mandi Mahashivaratri Festival: More than 181 devi and devtas arrived, Chhoti Kashi echoed with the sounds of G
मंडी शिवरात्री में झूमते लोग। - फोटो : संवाद

उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी दिया। आज सभी देवी-देवता पड्डल मैदान में अपने-अपने स्थानों पर विराजमान हो जाएंगे। कुछ देवी-देवताओं का स्थान प्रभावित होने के बाद प्रशासन और देवता कमेटी द्वारा उनको नए स्थान उपलब्ध करवाए हैं। अब दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु जहां देवी-देवताओं के पास शीश नवाएंगे, वहीं मैदान में सजे मेले का भी लुत्फ उठाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed