भगवान शिव के असंख्य रूप हैं और कई तरीकों से उनकी पूजा की जाती है। जिला सोलन के अर्की में शिव की लटाओं के नाम से मशहूर लुटरू महादेव मंदिर है। मंदिर का निर्माण वर्ष 1621 में बाघल रियासत के राजा ने किया था। यह मंदिर विशाल गुफा में बना है जिसकी लंबाई लगभग 61 फीट और चौड़ाई 31 फीट है। इस गुफा के भीतर स्वयंभू शिवलिंग बना है। शिव लिंग पर शिव की लटाएं हैं। दाहिनी ओर गुफा के ठीक ऊपर करीब 5 मीटर के गोलाकार का छेद बना है जहां से सूर्य की किरणें आती हैं शिवलिंग पर भी पड़ती हैं।
भोले को खुश करने के लिए यहां चढ़ाते हैं भांग की सिगरेट
योगेश शर्मा, अमर उजाला, अर्की (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Sep 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन