Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensioners

सरकार एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनर में कर रही भेदभाव : समिति

Fri, 13 Nov 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners
तीन प्रतिशत डीए देने और पांच प्रतिशत की किस्त रोकने से पेंशनर नाराज
विज्ञापन

निकाली रोष रैली, 27 नवंबर को कार्यालय घेराव की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पथ परिवहन निगम संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार और प्रबंधन के खिलाफ मांगें पूरी न होने पर फिर मोर्चा खोल दिया है। समिति का आरोप है कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर के बीच भेदभाव कर रही है। निगम ने किस्तों तक को रोक दिया है। इससे पेंशनर परेशान हैं और विरोध में उतर आए हैं।
शुक्रवार को मांगों को लेकर पेंशनरों ने निगम मुख्यालय के पास रोष रैली निकाली। इस दौरान चेतावनी दी कि अगर मांगों को पूरा न किया तो 27 नवंबर को निगम मुख्यालय के घेराव किया जाएगा। इसको लेकर एचआरटीसी संयुक्त संघर्ष समिति ने निगम प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंप दिया है। पेंशनरों का आरोप है कि उन्हें करीब डेढ़ वर्ष बाद केवल तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) दिया गया है, जबकि इसका एरियर भी जारी नहीं किया गया। परिवहन पेंशनरों को कुल आठ प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलना चाहिए था। इसके अलावा प्रबंधन ने पांच प्रतिशत डीए जारी करने में कर्मचारियों और पेंशनरों के बीच भेदभाव नहीं करने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे पर पेंशनरों ने अपना आंदोलन स्थगित किया था, लेकिन अगले ही दिन कर्मचारियों को पांच प्रतिशत डीए जारी कर दिया गया, जबकि पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया।
विज्ञापन

एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के पांच नवंबर 2026 के निर्णय के अनुसार स्थगित आंदोलन दोबारा शुरू किया गया है।
पेंशनरों ने तीन प्रतिशत डीए का एरियर और शेष पांच प्रतिशत डीए जारी करने, जुलाई 2025 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन तथा सितंबर 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट देने की मांग उठाई। इसके अलावा नए वेतनमान की 50 हजार रुपये की किस्त नौ प्रतिशत ब्याज सहित जारी करने और राज्य सरकार के पेंशनरों के बराबर पेंशन एरियर देने के लिए कहा है। चिकित्सा बिलों का भुगतान हर माह करने, एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पे मैट्रिक्स के आधार पर पेंशन पुनर्निर्धारित करने तथा परिचालकों को 20 वर्ष की सेवा पर दो वेतनवृद्धियां देकर उनकी पेंशन का पुनर्निर्धारण करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed