फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Election: सियासी पिच पर 62 प्रत्याशियों में होगी कुर्सी के लिए जंग, जानें काैन कहां से लड़ रहा चुनाव

Sat, 18 May 2024 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 11:38 AM IST
सार

नामांकन रद्द होने और नाम वापसी के बाद लोकसभा की चार और विधानसभा की छह सीटों पर उप चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election, Assembly Byelection: There will be a fight for the post among 62 candidates on political
मौजूदा सांसद और विधायक में मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में नामांकन रद्द होने और नाम वापसी के बाद लोकसभा की चार और विधानसभा की छह सीटों पर उप चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। लोकसभा की सियासी पिच पर 37 और विधानसभा उपचुनाव में छह सीटों पर 25 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा, देवभूमि पार्टी और अन्य दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में दसवीं पास से लेकर पीएचडी तक पढ़े हैं। शिमला संसदीय सीट पर मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप और कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी के बीच मुकाबला है। सुरेश कश्यप दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। कश्यप इससे पहले पच्छाद से विधायक रह चुके हैं। विनोद सुल्तानपुरी के पिता केडी सुल्तानपुरी शिमला संसदीय सीट से छह बार के सांसद रहे हैं।



अन्य प्रत्याशी
शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कुमार राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी, मदन लाल अखिल भारतीय परिवार पार्टी  और अनिल कुमार बहुजन समाज पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। रोबट कुमार जनता कांग्रेस, कुन्दन लाल कश्यप ने नामांकन वापस लिया है। शिमला से अब कुल पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 

Lok Sabha Election, Assembly Byelection: There will be a fight for the post among 62 candidates on political
बॉलीवुड क्वीन और राजा आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

मंडी में बॉलीवुड क्वीन और राजा आमने-सामने
मंडी में बाॅलीवुड क्वीन कंगना रणौत और रामपुर रियासत के राजा विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। विक्रमादित्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं और शिमला ग्रामीण से विधायक हैं। माता प्रतिभा मंडी से मौजूदा सांसद हैं। कंगना तेजतर्रार वक्ता हैं। क्वीन का यहां से सियासी डेब्यू हो रहा है। मंडी से प्रकाश चंद बसपा, नरेंद्र कुमार राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी, विनय कुमार अखिल भारतीय परिवार पार्टी, महेश सैनी हिमाचल जनता पार्टी और दिनेश कुमार भाटी, सुभाष मोहन स्नेही, राखी गुप्ता, आशुतोष महंत निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Lok Sabha Election, Assembly Byelection: There will be a fight for the post among 62 candidates on political
केंद्रीय मंत्री अनुराग के सामने पूर्व विधायक रायजादा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री अनुराग के सामने पूर्व विधायक रायजादा
हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पांचवीं बार मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां से सतपाल रायजादा को टिकट दिया है। रायजादा पूर्व विधायक हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष हैं। हमीरपुर से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था के चुनाव लड़ने से इन्कार के बाद रायजादा को टिकट मिला है। हमीरपुर से हेमराज बसपा, गोपी चन्द, रमेश चंद, गरीब दास कटोच, सुरेंद्र कुमार व नंदलाल निर्दलीय, अरुण अंकेश स्याल एकम स्नातन भारत दल, कुलवंत जवान किसान पार्टी, जगदीप कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, सुमित अखिल भारतीय परिवार पार्टी से हैं। यहां कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election, Assembly Byelection: There will be a fight for the post among 62 candidates on political
पूर्व बैंक चेयरमैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री में मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

पूर्व बैंक चेयरमैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री में मुकाबला
कांगड़ा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को उतारा है। आनंद ने 80 के दशक में विधानसभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे। भाजपा ने कांगड़ा से डाॅ. राजीव भारद्वाज को मैदान में उतारा है। भारद्वाज कांगड़ा को-आॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं और पूर्व सीएम शांता कुमार के रिश्तेदार हैं।  नारायण सिंह डोगरा हिमाचल जनता पार्टी, रेखा रानी बसपा, केहर सिंह, अचल सिंह, संजय शर्मा निर्दलीय, भुवनेश कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, जीवन कुमार अखिल भारतीय परिवार पार्टी, देव राज राष्ट्रीय समाज दल से लड़ रहे हैं। यहां पर कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election, Assembly Byelection: There will be a fight for the post among 62 candidates on political
दो पूर्व विधायकों के बीच होगा मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

दो पूर्व विधायकों के बीच होगा मुकाबला 
गगरेट से कांग्रेस के राकेश कालिया व भाजपा से चैतन्य शर्मा चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा अमित वशिष्ट अशोक सौंखला, मनोहर लाल शर्मा निर्दलीय रूप से मैदान में हैं। यहां पर कुल 5 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। दो ने नाम वापस लिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed