फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: स्कूलों की छुट्टियों में होगी कटौती, केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक में हुए ये बड़े फैसले

Wed, 29 Apr 2020 11:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
lockdown: decisions taken regarding school opening and holidays in meeting with Union Minister
छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हिमाचल के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत सभी प्रदेश के शिक्षा मंत्रियों और सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक की। बैठक में लॉकडाउन के बाद स्कूलों को खोलने के लिए हिमाचल ने अपने प्रस्ताव से अवगत करवाया। इस दौरान कई बड़े फैसले लिए गए हैं। 

lockdown: decisions taken regarding school opening and holidays in meeting with Union Minister
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हिमाचल सरकार को सलाह दी है कि हिमाचल में लॉकडाउन खुलने के बाद ही स्कूल खोलने पर विचार करें। सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग में निशंक ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित अन्य गतिविधियां शुरू होने पर ही स्कूल खोले जाए। इस दौरान मौजूद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पर दो मई को होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला लेगी।

lockdown: decisions taken regarding school opening and holidays in meeting with Union Minister

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों से इस बार कोई गैर शिक्षण कार्य नहीं लिया जाएगा, ताकि स्कूल खुलते ही शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने पर फोकस कर सकें। सरकार का सिलेबस कम करने का भी कोई विचार नहीं है। लॉकडाउन लंबा चलता है तो ही इस बारे में सोचेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद शिक्षा मंत्री भारद्वाज ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद होने से आने वाले दिनों में शैक्षणिक दिवस पूरे करने के लिए हर माह के दूसरे शनिवार सहित कुछ अन्य छुट्टियां कम की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown: decisions taken regarding school opening and holidays in meeting with Union Minister

स्कूलों में पढ़ाई का समय भी बढ़ाया जा सकता है। भारद्वाज ने कहा कि दो मई को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी स्कूल खोलने के सभी विकल्पों के प्रस्तावों से सरकार को अवगत करवाया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री को व्हाट्सऐप और दूरदर्शन से करवाई जा रही पढ़ाई की जानकारी दी। ऑल इंडिया रेडियो से भी पढ़ाई के प्रस्ताव से अवगत करवाया। 

विज्ञापन
lockdown: decisions taken regarding school opening and holidays in meeting with Union Minister

शिक्षक स्कूलों में करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई की समीक्षा
 लॉकडाउन हटने के बाद बच्चों के आने से पहले शिक्षक स्कूलों में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के अनुसार स्कूल खुलने पर प्रार्थना सभाओं पर रोक रहेगी। कक्षाएं सुबह-शाम दो शिफ्ट में लगेंगी। जहां बच्चों की संख्या अधिक है, वहां एक दिन छोड़कर भी कक्षाएं लगाई जा सकती हैं। एक कक्षा के बच्चों को दो कमरों में बिठाकर पढ़ाने की योजना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed