{"_id":"6af5effa94b4adb95806954f","slug":"inspection-of-the-small-bridge-under-construction-on-the-dhadu-salori-road-chamba-news-c-88-1-ssml1004-202708-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ढाडू-सलोड़ी सड़क पर बन रही पुली का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ढाडू-सलोड़ी सड़क पर बन रही पुली का निरीक्षण
Thu, 12 Nov 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
ढाडू-सलोड़ी सड़क पर विधायक क्षेत्र विकास निधि से तैयार पुली कानिरीक्षण करते डलहौजी विधायक
तेलका/बनीखेत (चंबा)। डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने विधायक क्षेत्र विकास निधि से ढाडू-सलोड़ी सड़क पर बनाई जा रही पुली का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति जांची।
उन्होंने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करवाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
इस दौरान ग्रामीणों अमित कुमार, किशन चंद, प्रताप चंद, नरेंद्र कुमार, मान सिंह और जगदीश चंद ने बताया कि इस स्थान पर पुली न होने से बरसात में पानी का बहाव तेज हो जाता था। कई बार यहां बाढ़ जैसे हालात बनने से सड़क पर आवाजाही ठप हो जाती थी। लोगों को जोखिम उठाकर रास्ता पार करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यहां पुली बनाने की मांग की जा रही थी। अब निर्माण शुरू होने से बरसात में पानी की निकासी सुचारू होने और आवागमन की समस्या दूर होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक का आभार जताया। संवाद