फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sukhu Govt One Year: जानिए टीम सुक्खू के अनुभवी, युवा 8 मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड

Mon, 11 Dec 2023 11:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Dec 2023 11:23 AM IST
सार

सुक्खू के अनुभवी और युवा 8 मंत्रियों का एक साल का रिपोर्ट कार्ड उनकी कार्यकुशलता दिखाता है। उनकी परफारमेंस की चर्चा रही है। हालांकि, एक साल में ही कुछ की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
Know the report card of experienced and young 8 ministers of Team sukhvinder Sukhu
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

सत्ता में आने से पहले दस गारंटियों का वादा करने वाली सुक्खू सरकार का एक साल का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा हो गया है। सुक्खू के अनुभवी और युवा 8 मंत्रियों का एक साल का रिपोर्ट कार्ड उनकी कार्यकुशलता दिखाता है। उनकी परफारमेंस की चर्चा रही है। हालांकि, एक साल में ही कुछ की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। विभाग बदलने के संकेत भी मिल रहे हैं। 



मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री  परिवहन और जलशक्ति विभाग 
परिवहन विभाग पूरी तरह इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने वाला हिमाचल का पहला विभाग बना। राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत इलेक्ट्रिक टैक्सी खरीदने पर 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। टैक्सी सरकारी विभाग के साथ अटैच होगी और 4 साल तक निश्चित आय होगी। प्रदेश में ई-बसों के लिए 6 ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं। इलेक्ट्रिक बस पर 50 लाख का युवाओं को अनुदान मिलेगा। 

  • फैंसी नंबर की बोली शुरू की। 3000 नंबरों से ही 10 करोड़ आय।   
  • मंदिरों का कायाकल्प शुरू हुआ है।
  • सुगम दर्शन योजना शुरू की।
  • एचआरटीसी के कर्मचारियों-पेंशनरों को हर माह पहली तारीख को वेतन व पेंशन देना शुरू किया।
  • हर घर में नल लगाया गया। 
  • अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस जिला स्तर पर बनाने की सुविधा दी गई।   
Know the report card of experienced and young 8 ministers of Team sukhvinder Sukhu
जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री 
जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री 
  • पहली बार सेब वजन के हिसाब से बिका, विस के मानसून सत्र में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने का एलान।
  • एचपी शिवा परियोजना शुरू की। 7 जिलों में 6000 हेक्टेयर भूमि पर 1300 करोड़ से फलों के बगीचे विकसित होंगे।
  • आपदा के बाद पहली बार राहत मैनुअल में बदलाव कर राहत राशि बढ़ाई। 
  •  सालों से लटके राजस्व मामले निपटाने के लिए लैंड रेवेन्यू एक्ट में संशोधन कर समय सीमा तय की गई। 
  • पहली बार राजस्व अदालतों का आयोजन कर हजारों लंबित मामले निपटाए गए।  
Know the report card of experienced and young 8 ministers of Team sukhvinder Sukhu
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : संवाद

हर्षवर्धन चौहान,  उद्योग मंत्री
सबसे बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट बल्क ड्रग पार्क पर काम शुरू हो गया है। मेडिकल डिवाइस पार्क पर भी काम चल रहा है। इसमें मेडिकल उपकरणों से संबंधित उद्योग लगाए जाएंगे, जिनमें वेंटिलेटर, नी-रिप्लेसमेंट, स्टंट आदि बनेंगे। 

  •  10 हजार करोड़ के एमओयू किए, इससे 15 से 20 हजार करोड़ का निवेश आने की उम्मीद है। 
  •  इलेक्ट्रिक वाहन तैयार करने वाली कंपनी भी 300 करोड़ निवेश करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the report card of experienced and young 8 ministers of Team sukhvinder Sukhu
अनिरूद्ध सिंह,  ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री - फोटो : अमर उजाला

अनिरूद्ध सिंह,  ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री
प्रदेश के सभी पंचायत घरों को माडर्न पंचायत घर में बदलने की योजना शुरू की गई। पंचायत घर बनाने के लिए 10 बिस्वा भूमि का चयन होगा। पहले महज 2 बिस्वा भूमि में पंचायत घर बनते थे। 

  • हर पंचायत घर में 1000 वर्ग फुट का हॉल बनेगा जहां आम सभा की बैठकें होंगी।
  • कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा भी होगी।
  • बजट 33 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ 14 लाख दिया जा रहा है। 
  • आपदा में प्रभावित लोगों के लिए पहले चरण में 6551 घर स्वीकृत कर आवंटित किए गए हैं।  
विज्ञापन
Know the report card of experienced and young 8 ministers of Team sukhvinder Sukhu
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

डॉ. धनीराम शांडिल,  स्वास्थ्य मंत्री
एक साल के कार्यकाल में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में रोबोटिक सर्जरी शुरू की है। आईजीएमसी में दो मरीजों के घुटनों का सफल प्रत्यारोपण किया गया। न्यू ओपीडी ब्लाॅक शुरू किया गया। 

  • शहरी क्षेत्रों में अब 50 हजार आबादी के बजाय 20 हजार पर वेलनेस स्वास्थ्य सेंटर खोलने की पहल की है। 
  •  दूरदराज के स्वास्थ्य केंद्रों में ड्रोन से दवाइयां पहुंचा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed