फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JEE Main 2022 Result:  जेईई मेन में चमके देवभूमि हिमाचल के मेधावी, रियान स्टेट टॉपर, छात्राओं में वाणी अव्वल

Tue, 09 Aug 2022 10:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Aug 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2022 Result,toppers of himachal pradesh and their interview
स्टेट टॉपर रियान गुप्ता माता-पिता के साथ। - फोटो : संवाद

 जेईई मेन के परिणाम में देवभूमि हिमाचल के मेधावी भी चमके हैं। मेधावियों ने दिनरात मेहनत कर यह मुकाम पाया है।  गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के मेधावी छात्र रियान गुप्ता ने  जेईई मेन-2 में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। रियान को इस परीक्षा में 99.9 परसेंटाइल के साथ आल इंडिया स्तर पर 914वां रैंक मिला है। चिकित्सक माता-पिता की इकलौती संतान ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में न जाकर इंजीनियरिंग को अपना लक्ष्य बनाया है। रियान ने इस सफलता का श्रेय परिजनों व शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन को दिया है। रियान ने 12वीं तक की पढ़ाई गुरु नानक मिशन स्कूल से की है। उनके पिता डॉक्टर सुधी गुप्ता व मां डॉक्टर अमिता गुप्ता सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सेवाएं दे रहे हैं। माता-पिता का कहना है कि उनके बेटे ने अपना लक्ष्य खुद चुना है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस सफलता पर उन्हें नाज है।  



कितने घंटे पढ़ रहे, फर्क नहीं पड़ता, बस लक्ष्य निर्धारित हो
 जेईई मेन में प्रदेश के टॉपर रियान गुप्ता ने कहा कि दिन-रात कितने घंटे अध्ययन करना है, इससे फर्क नहीं पड़ता। बस अपने निर्धारित लक्ष्य और कार्य को समय पर पूरा करना जरुरी है। बोर्ड परीक्षाओं के साथ उन्होंने जेईई की तैयारी पर भी अपना पूरा फोकस किया था। रियान ने  जेईई मेन में प्रथम प्रयास में 99.6 परसेंटाइल हासिल किए थे। अब  जेईई मेन-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 99.9 परसेंटाइल लेकर प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। अब वह जेईई एडवांस के लिए पूरा ध्यान केंद्रित कर तैयारियां में जुटे हैं। रियान गुप्ता ने अपनी सफलता के लिए परिजनों, स्कूल स्टाफ और देहरादून कोचिंग सेंटर प्रबंधन को श्रेय दिया है। इधर, गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा के निदेशक जीएस सैनी और प्रधानाचार्य देविंद्र कौर साहनी ने कहा कि रियान गुप्ता ने संस्थान का नाम चमकाया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। 

JEE Main 2022 Result,toppers of himachal pradesh and their interview
स्टेट गर्ल्स टॉपर वाणी अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला

कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती हैं स्टेट गर्ल्स टॉपर वाणी
 राजधानी शिमला की वाणी पराशार जेईई मेन के हुए दो सेशन में 99.64 परसेंटाइल के साथ स्टेट गर्ल्स टॉपर बनी हैं। वाणी का लक्ष्य बिट्स पिलानी राजस्थान में प्रवेश लेना है। वहीं वाणी आईआईटी हैदराबाद में प्रवेश लेने के लिए भी प्रयास करेगी। वाणी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग बनना चाहती हैं। उनका मानना है कि इसमें भविष्य की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर माता प्रतिमा शर्मा और पिता संजीव शर्मा खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटी पर उन्हें गर्व है। वाणी ने कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल से दसवीं और 12वीं तक की पढ़ाई हिलग्रुव स्कूल से की। वह बारहवीं की सीबीएसई परीक्षा में विज्ञान संकाय नॉन मेडिकल में शिमला की टॉपर और हिमाचल की सेकेंड टॉपर रह चुकी हैं। 

JEE Main 2022 Result,toppers of himachal pradesh and their interview
कार्तिक दीवान - फोटो : संवाद

भाई के नक्शे कदम कार्तिक, स्टेट मेरिट में बनाई जगह
शिमला के कार्तिक दीवान ने जेईई मेन में 99.8262 परसेंटाइल के साथ स्टेट के टॉपर की सूची में स्थान पाया है। 2020 में कार्तिक के भाई सार्थक दीवान ने स्टेट टॉपर रहे थे। कार्तिक की चिकित्सक माता दीपा दीवान और पिता डा. योगेश दीवान के घर से अब दो आईआईटी के इंजीनियर बनना तय है। कार्तिक दीवान ने जेसीबी से बारहवीं की पढ़ाई पूरी की और ऑनलाइन कोचिंग ली। कार्तिक ने कहा कि अब 28 जेईई एडवांस के लिए मेहनत कर रहा हूूं, कार्तिक आईआईटी  में प्रवेश पाकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहता है। कार्तिक का भाई सार्थक पहले ही आईआईटी गोहाटी से मैथेमेटिक्स और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कर रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Main 2022 Result,toppers of himachal pradesh and their interview
अर्थव - फोटो : अमर उजाला

नाना और माता-पिता ने किया अर्थव को मेहनत के लिए प्रेरित
टुटू दिव्यनगर के अर्थव ने जेईई मेन की दो सेशन की परीक्षाओं में 99.61 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। उनका ऑल इंडिया रैंक 3544 रहा है। अर्थव की माता संगीता और पिता संजय शर्मा बेटे की इस उपलब्धि का श्रेय उसकी दिन रात की मेहनत को देते हैं। अर्थव ने कहा कि उनके नाना प्रेम पाल वशिष्ठ और माता-पिता ने हमेशा उन्हें अपने तय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन
JEE Main 2022 Result,toppers of himachal pradesh and their interview
परिजनों के साथ ऊना के शिवम। - फोटो : संवाद

कंप्यूटर इंजीनियर बनेंगे ऊना के शिवम

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित आईआईटी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन सेशन-2 के परिणाम में ऊना के कोटला खुर्द गांव के शिवम शानदार प्रदर्शन किया है। शिवम ने इस परीक्षा में 99.44 परसेंटाइल हासिल किए हैं।   शिवम ने बीते दिनों सीबीएसई के 12वीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट में भी 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। शिवम का कहना है कि लगातार परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। शिवम कंप्यूटर इंजनियरिंग करना चाहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed