फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kullu Dussehra: 200 किमी का सफर तय कर दशहरा में परंपरा निभाने पहुंचेंगे देवी-देवता

Mon, 03 Oct 2022 10:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Oct 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
international kullu dussehra festival 2022 outer siraj devi devta reached from 200 kilometer distance
कुल्लू दशहरा उत्सव। - फोटो : संवाद

372 वर्षों से कुल्लू का दशहरा भगवान रघुनाथ की अध्यक्षता में मनाया जा रहा है। देवी-देवताओं के बिना दशहरा का महत्व कुछ भी नहीं है। दशहरा उत्सव समिति की ओर से हर साल की तरह इस बार भी देवी देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। कुल्लू के साथ खराहल, ऊझी घाटी, बंजार, सैंज, रूपी वैली के सैकड़ों देवी-देवता दशहरा की शोभा बढ़ाने के लिए पहुंचे रहे हैं। दिलचस्प यह है कि बाह्य सराज आनी-निरमंड के देवी देवता 200 किलोमीटर का लंबा सफर कर दशहरा में पहुंचेंगे। देवता मंगलवार सुबह से शाम तक ऐतिहासिक ढालपुर मैदान पहुंचना शुरू हो जाएंगे। अधिकतर देवी-देवता पैदल सफर कर कुल्लू पहुंचते हैं और देवलुओं को एक सप्ताह तक का समय लगता है।

loader


 

international kullu dussehra festival 2022 outer siraj devi devta reached from 200 kilometer distance
- फोटो : संवाद
खुडीजल के अलावा ब्यास ऋषि, टकरासी नाग, कोट पझारी, चोतरू नाग और निरमंड से देवता शरशाई नाग, देवता चंभू, उर्टू से चंभू, भुवनेश्वरी माता दुराह, देवता चंभू कशौली, सप्तऋषि तथा कुईकांडा नाग घाटू दशहरा की शोभा को बढ़ाएंगे। दूर दराज से आने वाले देवी-देवता दशहरा से चार से पांच दिन पहले अपने देवालय से कूच कर चुके हैं। जबकि नजदीक के देवता दो से तीने दिन पहले दशहरा को रवाना हुए हैं। माता हिडिंबा मनाली और बिजली महादेव दशहरा के एक दिन पहले ढालपुर के लिए निकलेंगे। ढालपुर पहुंचने पर सभी देवता देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए भगवान रघुनाथ के दरबार रघुनाथपुर पहुंचकर शीश नवाएंगे। भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ दशहरा का आगाज होगा और इस बार प्रधानमंत्री मोदी भी इसके गवाह बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
international kullu dussehra festival 2022 outer siraj devi devta reached from 200 kilometer distance
PIC - फोटो : संवाद
गाजे-बाजे के साथ निकलेगी भगवान नरसिंह की भव्य जलेब- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पांच दिनों तक भगवान नरसिंह की जलेब गाजे-बाजे के साथ निकलेगी। ढालपुर स्थित राजा की चाननी से इसकी शुरूआत होगी और करीब एक किलोमीटर की परिधि में जलेब यात्रा उपायुक्त कार्यालय, जिला अस्पताल तथा कलाकेंद्र होकर शाही अंदाज में निकलेगी। इस दौरान भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार होंगे।
international kullu dussehra festival 2022 outer siraj devi devta reached from 200 kilometer distance
- फोटो : संवाद
देव चाकरी के लिए छुट्टी लेते हैं सरकारी कर्मचारी- देव परंपरा का निर्वहन के लिए दशहरा में अपने-अपने देवी-देवता की देव चाकरी के लिए कई सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी लेनी पड़ती है। देव नियमों से बंधे हारियानों को देवता के पास अपनी उपस्थिती देनी जरूरी है। ऐसा न करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। इतना ही नहीं उस व्यक्ति को देव समाज से भी बाहर किया जा सकता है। खास बात है कि दशहरा में भाग लेने देवी देवताओं के करीब एक दर्जन से अधिक कारदार सरकारी कर्मचारी हैं। ऐसे में उन्हें सात दिनों तक दशहरा पर्व के चलते अवकाश लेना पड़ता है। 
विज्ञापन
international kullu dussehra festival 2022 outer siraj devi devta reached from 200 kilometer distance
- फोटो : संवाद
धुर विवाद के चलते नजरबंद किए जाते हैं देवता श्रृंगाऋषि व बालू नाग- दशहरा उत्सव में ऊपजे धुर विवाद के चलते देवता श्रृंगाऋषि व बालू नाग को दशहरा उत्सव समिति निमंत्रण पत्र नहीं देती है। बावजूद इसके दोनों देवता दशहरा में भाग लेते आए हैं। लेकिन दशहरा उत्सव के दौरान भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के दौरान इन दोनों देवताओं को पुलिस के कड़े पहरे में उनके अस्थायी शिविरों में ही नजरबंद किया जाता है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed