समुद्रतल से 14100 फीट की उंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमार चंद्रताल लेक तक पहली बार एचआरटीसी केलांग डिपो बस सेवा शुरू करने जा रहा है। यह बस सेवा मनाली और चंद्रताल झील के बीच चलाई जाएगी। सैलानी अब महज 500 रुपये खर्च कर चंद्रताल का नजारा ले सकेंगे। सीबी रेंज के बीच स्थित चंद्रताल झील तक पहुंचने के लिए हर साल हजारों सैलानी यहां आते हैं। लेकिन पर्यटकों को यहां तक पहुंचने के लिए भारी भरकम किराया खर्च करना पड़ता है। अब एचआरटीसी बस से महज 496 रुपये खर्च कर चंद्रताल झील तक पहुंच सकेंगे। मनाली से चंद्रताल की दूरी 110 किमी है। पर्यटकों को अटल रोहतांग टनल होकर मनाली से चंद्रताल झील तक पहुंचाया जाएगा। चंद्रताल झील के सफर के दौरान सैलानी दुनिया के सबसे लंबे ग्लेशियरों में शुमार बडाशिगरी ग्लेशियर को भी करीब से निहार सकेंगे। हालांकि चंद्रताल झील की तरफ जाने वाली सड़क पर सफर जोखिम भरा जरूर है लेकिन यहां पहुंच कर यहां की खूबसूरती को निहारते ही सारी थकान छू मंतर हो जाती है।
हिमाचल: दुनिया की सबसे खूबसूरत चंद्रताल झील का दीदार सिर्फ 250 रुपये में, अटल टनल का भी ले सकेंगे नजारा
अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Jun 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन