देवदार के पेड़ों से घिरे रिट्रीट में राष्ट्रपति गर्मियों में अमूमन हर वर्ष यहां प्रवास पर आते हैं। समुद्रतल से 8250 फीट की ऊंचाई पर स्थित ट्रांजिट निवास रिट्रीट शिमला के छराबड़ा में है जोकि 10628 स्क्वेयर फीट क्षेत्र में फैला है। देश में राष्ट्रपति के कुछ तीन आधिकारिक निवास हैं। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली, राष्ट्रपति निलयम सिकंदराबाद और रिट्रीट शिमला। वर्तमान में रिट्रीट शिमला के ऐतिहासिक भवन को साल में केवल दो हफ्ते ही तब खोला जाता है, जब गर्मियों में राष्ट्रपति या उनके परिजन शिमला छुट्टियां बिताने आते हैं। शहर से करीब 7 मील दूर छराबड़ा में स्थित रिट्रीट में कुल 16 कमरे हैं। कोटी रियासत के राजा ने इस भवन का निर्माण 1840 में कराया था। बाद में इसे भारत सरकार को स्थायी लीज पर सौंप दिया गया। आजादी के बाद से ही भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान भवन को राष्ट्रपति निवास का दर्जा प्राप्त था।
रिट्रीट शिमला: सुकून के पल बिताने यहां आते हैं राष्ट्रपति, ठंडी वादियों में करते हैं आराम
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन