फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी: हिमाचल में 554 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें अंतिम तिथि

Mon, 06 Dec 2021 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Dec 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
hpssc vacancy 2021: recruitment for 554 posts in Himachal pradesh, know the last date of application
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में जेओए अकाउंट, जेओए आईटी और स्टाफ नर्स समेत विभिन्न श्रेणियों के 554 पद भरे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने इन पदों भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती और पदोन्नति नियमों को पूरा करने वाले योग्य अभ्यर्थी 5 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ज्यादातर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। विभिन्न विभागों में जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट आईटी के 200 पद भरे जाएंगे।



इन 200 पदों में से सबसे ज्यादा 148 पद अकेले राज्य विद्युत बोर्ड में भरे जा रहे हैं। विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों में स्टेनो टाइपिस्ट के 66 पद भरे जाएंगे। राज्य विद्युत बोर्ड और पावर ट्रांसमिशन कॉरर्पोरेशन में जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट अकाउंट के 78 पद भरे जाएंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्टाफ नर्स के 85 पद भरे जाएंगे।

hpssc vacancy 2021: recruitment for 554 posts in Himachal pradesh, know the last date of application
HPSSC Hamirpur - फोटो : अमर उजाला

ऑपरेशन थियेटर अस्सिटेंट के 18 पद, लेबोरेटरी अस्सिटेंट के 16 पद और मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन के 10 पद भरे जाएंगे। टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग में फील्ड इन्वेस्टिगेटर, आयुष विभाग में लेबोरेटरी तकनीशियन, आर्थिक एंव सांख्यिकी विभाग में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर, नगर निगम शिमला में सेनेटरी इंस्पेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग में सांख्यिकीय सहायक, लोक निर्माण विभाग में जूनियर तकनीशियन इलेक्ट्रिकल के पद भरे जाएंगे। 

hpssc vacancy 2021: recruitment for 554 posts in Himachal pradesh, know the last date of application
सरकारी नौकरी। - फोटो : अमर उजाला

हिमफेड में अकाउंटेंट, भाषा एवं संस्कृति विभाग में लाइब्रेरियन, नगर निगम धर्मशला में जूनियर अकाउंटेंट, राज्य विद्युत बोर्ड में जूनियर ड्राफ्ट्समैन इलेक्ट्रिकल, स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट, उद्योग विभाग में माइनिंग इंस्पेक्टर सहित अन्य पद भी भरे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hpssc vacancy 2021: recruitment for 554 posts in Himachal pradesh, know the last date of application
कर्मचारी चयन आयोग भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

गैर आरक्षित श्रेणी, बाहरी राज्यों के आरक्षित, अपनी इच्छा से सेवानिवृत हुए एक्स सर्विस मेन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 360 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल(भूतपूर्व सैनिक या स्वतंत्रता सेनानी) के लिए शुल्क 120 रुपये तय किया गया है। जबकि भूतपूर्व सैनिक सामान्य सेवाकाल या दृष्टिबाधित, महिला उम्मीदवारों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

विज्ञापन
hpssc vacancy 2021: recruitment for 554 posts in Himachal pradesh, know the last date of application
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 6 दिसंबर से आयोग की बेवसाइट पर आवेदन करने का लिंक उपलब्ध करवा दिया है। किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत आने पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed