फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HPSSC Hamirpur: विभागों में भरे जाएंगे 285 पद, लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी

Thu, 01 Apr 2021 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 01 Apr 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
HPSSC Hamirpur Exam Schedule 2021 for 22 post codes
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 285 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 9 मई से 27 जून तक चलेंगी। जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 156 पदों के लिए परीक्षा नौ मई को सुबह के सत्र में और स्टेनो टाइपिस्ट के 32 पदों के लिए परीक्षा शाम के सत्र में होगी। जेई (इलेक्ट्रिकल) के पांच पदों और स्टेनो टाइपिस्ट के चार पदों के लिए 16 मई को सुबह और शाम के सत्र में परीक्षा होगी। रिस्टोरर के एक पद, इन्वेस्टिगेटर के दो पदों के लिए 23 मई को सुबह और शाम के सत्र में परीक्षा होगी।

HPSSC Hamirpur Exam Schedule 2021 for 22 post codes
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

जूनियर ऑफिसर के एक पद के लिए 25 मई को सुबह के सत्र, बैंडमैन कम गार्ड्समैन के तीन पदों के लिए  शाम के सत्र, साइंटिफिक असिस्टेंट के एक पद के लिए 26 मई को सुबह और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के तीन पदों के लिए शाम के सत्र में परीक्षा होगी। 

HPSSC Hamirpur Exam Schedule 2021 for 22 post codes
- फोटो : अमर उजाला

स्टेनो टाइपिस्ट के तीन पदों के लिए 27 मई को सुबह के सत्र में, लैबोरेटरी असिस्टेंट के दो पदों के लिए 30 मई को सुबह, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के दो पदों के लिए 30 मई को शाम के सत्र, ट्रैफिक इंस्पेक्टर के छह पदों के लिए छह जून को सुबह, स्टेनो टाइपिस्ट के 14 पदों के लिए शाम के सत्र में परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
HPSSC Hamirpur Exam Schedule 2021 for 22 post codes
- फोटो : अमर उजाला

जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के तीन पदों के लिए 12 जून को सुबह के सत्र में, सेल्समैन के एक पद के लिए शाम के सत्र में, लिपिक के 19 पदों के लिए 13 जून को सुबह के सत्र में, सेरीकल्चर इंस्पेक्टर के छह पदों के लिए शाम, लिपिक के 19 पदों के लिए 20 जून को परीक्षा होगी।

विज्ञापन
HPSSC Hamirpur Exam Schedule 2021 for 22 post codes
- फोटो : अमर उजाला

कंप्यूटर असिस्टेंट के पांच पदों के लिए 27 जून को सुबह, जूनियर ऑफिसर आईटी के पांच पदों के लिए शाम के सत्र में परीक्षा होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि विभिन्न विभागों में 285 पद भरे जाने हैं। लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed